Move to Jagran APP

मत्स्यपालकों के लिए संजीवनी बना डीवीसी का मैथन फिश फार्म

डीवीसी मैथन फिश फार्म 2021 में लगभग 7 करोड़ मछली जीरा का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST)
मत्स्यपालकों के लिए संजीवनी बना डीवीसी का मैथन फिश फार्म

संस, मैथन : डीवीसी मैथन फिश फार्म 2021 में लगभग 7 करोड़ मछली जीरा का वितरण कर धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, पश्चिम बंगाल के बर्दवान एवं पुरुलिया जिले के मत्स्य पालकों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहा है। इसका लाभ धनबाद जिला के अलावा जामताड़ा, बोकारो, पश्चिम बंगाल के बर्दवान एवं पुरुलिया जिले के मछली पालक भी उठा रहे हैं। डीवीसी फिश फार्म के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रयास के कारण यह संभव हुआ है। मैथन फिश फार्म में हेचरी के माध्यम से प्रति वर्ष करोड़ मछली जीरा का वितरण मत्स्य पालकों के बीच निश्शुल्क किया जाता है। इसका परिणाम अब दिख रहा है। कई मत्स्य पालक डीवीसी के फिश फार्म से लिए हुए मछली जीरा के माध्यम से काफी आमदनी कर रहे हैं। मालूम हो कि डीवीसी फिश फार्म में प्रति वर्ष हेचरी के माध्यम से करोड़ों मछली का जीरा तैयार किया जाता है। डीवीसी फिश फार्म के केयरटेकर ओबी हेंब्रम ने कहा कि इस बार रिकार्ड 7 करोड़ मछली जिला का उत्पादन हुआ है। मत्स्य पालकों के बीच इसका वितरण भी निश्शुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र के किसानों को फिश फार्म के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण निश्शुल्क दिया जाता है। मछली पालन से लेकर रख रखाव तक का पूरी जानकारी निश्शुल्क मुहैया कराई जाती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.