Move to Jagran APP

ट्रांजिट रिमांड पर सलीम इस्माईल को साहिबगंज से मुंबई ले गई Maharashtra Police, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र पुलिस ने राधानगर थाना पुलिस की सहयोग से फुदकीपुर चिमनी भट्टा के पास से छापेमारी कर सलीम इस्माईल को गिरफ्तार किया था। इस मामले के अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। हा

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 06:12 PM (IST)
सलीम को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक फोटो)।

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के भायखला थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से करोड़ों रुपये के सोना-चांदी की चोरी का तार झारखंड के साहिबगंज से जुड़ा है। महाराष्ट्र पुलिस ने साहिबगंज में छापेमारी कर सलीम इस्माईल को गिरफ्तार किया है। इस्माईल को गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने दो दिनों तक साहिबगंज के कई इलाकों में छापेमारी की। पुलिस को ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में दो और लोगों की तलाश है। छापेमारी के दाैरान दोनों हाथ नहीं लगे। इसके बाद मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस इस्माईल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई चली गई। 

loksabha election banner

रविवार को इस्माई की हुई थी गिरफ्तारी

मुंबई शहर के भायखला थाना में दर्ज एक मामले के अप्राथमिकी आरोपित राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी सलीम इस्माईल को महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई शहर के भायखला थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में करोड़ों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित ने भायखला थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी सलीम इस्माईल सहित अन्य दो युवकों की संलिप्तता सामने आई थी।

दो की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी

महाराष्ट्र पुलिस ने राधानगर थाना पुलिस की सहयोग से रविवार की रात फुदकीपुर चिमनी भट्टा के पास से छापेमारी कर सलीम इस्माईल को गिरफ्तार किया था। इस मामले के अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार आरोपित को ट्रांजिट रिमांड में लेकर अपने साथ मुंबई ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.