Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा सांसद ने निरसा से लाल झंडा उखाड़ फेंकने का किया दावा, कहा- आजसू हमारेे साथ
Jharkhand Assembly Election 2019 महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि निरसा से लाल झंडे को उखाड़ फेकेंगे। वहीं आजसू पर उन्होंने कहा कि वें हमारे साथ ही है।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 धनबाद संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि इस बार निरसा से लाल झंडे को उखाड़ फेंक कमल खिला कर ही रहेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। निरसा में इस बार भगवा लहराकर रहेगा। सिग्रीवाल ने रविवार को मैथन बाइपास स्थित जोड़ा मंदिर के समीप प्रेसवार्ता में यह बातें कही।
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार के लिए निरसा में कमल खिलना बेहद जरूरी है। निरसा की जुझारू नेत्री अपर्णा सेन गुप्ता और यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी जरूर जीतेगी। निरसा के भाजपाइयों में आपसी मतभेद के सवाल पर सिग्रीवाल ने कहा कि यहां विरोध या मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग नाराज हैं जिन्हें मना लिया जाएगा और वें भाजपा को जिताने में लग जाएंगे।
झारखंज विधानसभा चुनाव में आजसू से गठबंधन नहीं होने के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य में आजसू से गठबंधन नहीं हो पाया, लेकिन आज भी आजसू हमारे साथ ही है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम कुमार आदि मौजूद थे।