डंपिंग में लगे वाहन ने 53 वर्षीय मधुसूदन ली जान, धनबाद के कतरास में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई दर्दनाक घटना
कतरास के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौत ...और पढ़ें

कतरास में सड़क हादसा। फोटो जागरण
HighLights
न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में 53 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौत।
अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से सुबह हादसा हुआ।
विरोध में स्थानीय लोगों ने हॉल रोड जाम किया, पुलिस पहुंची।
संवाद सहयोगी, कतरास। बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए में हाल रोड में अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे 53 वर्षीय कैलूडीह निवासी मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने हाल रोड को जाम कर ओवी डंपिंग में लगे परिवहन कार्य को ठप कर दिया। इधर सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस व सीआईएसएफ जवान मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था बहाल किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंपिंग में लगे वाहन से ही यह दुघर्टना हुई है। स्थानीय लोगों का माने तो मधुसूदन यादव सुबह बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहा था, तभी वाहन की चपेट में आ गया।
वाहन के नीचे कुचलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही उसके स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे।
स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने घटना को लेकर अपनी आपबीती सुनाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, वार्ड नंबर दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन मौके पर पहुंचे और उसके स्वजन को सांत्वना दिया। फिलहाल लोग मौके पर शव के साथ जमे हुए हैं। इधर कोलियरी प्रबंधन व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं।
