Move to Jagran APP

Love Story: प्रेमी युगल की चास के अस्पताल परिसर में लटकती मिली लाश, दोनों को सता रहा था बिछड़ने का डर

Love Story पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। हत्या को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा है। लड़का और लड़की एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। इस बीच लड़की की शादी की बात चल रही थी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 08:26 AM (IST)
Love Story: प्रेमी युगल की चास के अस्पताल परिसर में लटकती मिली लाश, दोनों को सता रहा था बिछड़ने का डर

धनबाद, जेएनएन। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरदाहा सीधाबाद स्थित बंद पड़े नवनिर्मित अस्पताल परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में कतरास मालकेरा के 21 वर्षीय पंकज कुमार रजवार व डुमरदाहा सीधाबाद की 20 वर्षीय ऊषा कुमारी की लाश शनिवार को पेड़ से लटकती मिलीं। दोनों एक ही साड़ी के फंदे से लटके थे। अपने घर से शुक्रवार से ही गायब थे। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जब्त किए हैं। 

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि पंकज शुक्रवार की शाम मालकेरा (धनबाद जिला) अपने घर से साइकिल से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन हुई। उसके  मोबाइल पर संपर्क किया गया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। शनिवार दोपहर को सीधाबाद से पंकज के परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। मोहल्लेवालों के साथ परिजन सीधाबाद पहुंचे। पंकज स्नातक की पढ़ाई कर चुका था। उसके पिता डीलू रजवार निचितपुर में चना बेचते हैं। ऊषा के मामा का घर भी मालकेरा में है। दो साल से भी अधिक समय तक वह यहीं रही थी। वह बीटीएम उच्च विद्यालय मालकेरा की छात्रा थी। गत वर्ष मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि कई ग्रामीणों ने इसे खुदकुशी कहा। तो कई का कहना था कि एक साथ एक ही साड़ी के फंदे में दोनों लटके मिले। इस मामले की जांच होनी चाहिए। इधर एएनएम रीता कुमारी का कहना है कि अस्पताल एकांत जगह पर है। हमेशा वहां चोरी होती है। शनिवार को टीकाकरण अभियान के कारण अस्पताल नहीं गई थी। 

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वैसे हत्या को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा है। लड़का और लड़की एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। इस बीच लड़की की शादी की बात किसी और के साथ उसके परिवार वाले चला रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद दोनों को जुदा होने का डर सता रहा था। 

युवती अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। कुछ दिनों पहले युवती अपने गांव आ गई थी। उसकी शादी की बात चल रही थी। वह घर से गायब हुई तो युवती की मां ने खोजबीन की। दोनों का शव सुबह में मिला है। छानबीन कर रहे हैं। 

-सुभाष पासवान, थाना प्रभारी, चास मुफस्सिल थाना। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.