जूते की चुगली से पकड़ा गया प्रेमिका के कमरे में घुसा प्रेमी, ग्रामीणों ने कराई शादी Dhanbad News
शादी के बाद पंकज मंडल महिला को पत्नी बना अपने घर ले गया। महिला के पति की मौत दो वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी। उसकी एक बेटी भी है।
बरवाअड्डा, जेएनएन। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत के एक गांव में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने प्रेमिका के घर वालों के सहयोग से आपत्तिजनक अवस्था में प्रेमी को प्रेमिका के कमरे से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह समाज के लोगों के समझाने के बाद पुरुलिया निवासी प्रेमी ने विधवा प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली।
प्रेमी गोविंदपुर में पोकलेन चलाने का काम करता है। उसकी दो माह पूर्व अपने मित्र को फोन करने के क्रम में राग नंबर से महिला से बात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा और वे मिलने लगे। इसी क्रम में वह शुक्रवार देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया। वह प्रेमिका के कमरे में चला गया लेकिन उसका जूता रूम के बाहर रह गया। देर रात महिला का ससुर उठा और बाहर जूता देखा। उसे संदेह हुआ और पड़ोसियों को बुलवाया। जब दरवाजा खुलवाया गया तो दोनों अंदर मिले।
ग्रामीणों ने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया। हालांकि वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस को बुलाकर हवाल कर दिया गया। ग्रामीणों के दबाव और पुलिस के समझाने के बाद शादी के लिए तैयाकर हुआ। फिर दोनों की गांव के मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद पंकज मंडल महिला को पत्नी बना अपने घर ले गया। महिला के पति की मौत दो वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी। उसकी एक बेटी भी है।