विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024 : बड़े काम के हैं 20 एप : लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा कोई सवाल है? आयोग दे रहा सारे 'डिजिटल' समाधान

Published: Fri, 22 Mar 2024 02:08 PM (IST)

20 Digital Apps for Lok Sabha Election चुनाव आयोग ने इस चुनावी महासमर को डिजिटल बनाने की ओर अपने कदम ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 : बड़े काम के हैं 20 एप : लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा कोई सवाल है?
Lok Sabha Election 2024 : बड़े काम के हैं 20 एप : लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा कोई सवाल है?

HighLights

  1. चुनाव में लगे अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों से लेकर प्रत्याशियों और आम नागरिकों को होगी सहूलियत
  2. चुनाव से जुड़े सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिए चुनाव आयोग एप, पोर्टल व कंप्यूटर एप्लीकेशन का ले रही सहारा

बलवंत कुमार, धनबाद। वर्ष 2014 में पहली बार भारत को विकसित बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया था। इसी के तहत जुलाई 2015 को उन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन (Digital India Mission) की शुरुआत हुई थी। हर क्षेत्र में लोगों को डिजिटल कार्यप्रणाली से जोड़ा गया।

चार साल बाद वर्ष 2019 में हुए आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने भी अपने आप को डिजिटल किया।

इसका पूर्ण विकसित रूप इस बार के चुनाव में देखने को मिल रहा है। निर्वाचन आयोग ने इस बार कुल 20 एप, पोर्टल और वेब के माध्यम से (EC Launches 20 Digital Apps) इस चुनाव को संपन्न कराएगी।

हर काम डिजिटल

इस बार के चुनाव (Lok Sabha Election 2024) कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, प्रत्याशियों से लेकर आम नागरिकों तक को सुविधा पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को चुनाव आयोग ने विकासित किया है।

डाटा संग्रह से लेकर चुनावी कार्यों के संपादन या फिर वोटरों व नागरिकों को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करानी हो, सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्त, ईवीएम समेत किसी भी कोषांग की कार्यप्रणाली हो या फिर चुनाव कार्यों का प्रबंधन चुनाव आयोग पूरी तरह सूचना तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

इन कार्यों के लिए है यह सुविधा

  1. सी-विजिल एप : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत आम नागरिक इस के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद उड़न दस्ता त्वरित कार्रवाई करेगा।
  2. सुविधा पोर्टल : ये एप प्रत्याशियों के नामांकन व विभिन्न प्रकार की चुनावी अनुमतियों के लिए है।
  3. कैंडिडेट एफीडेफिट पोर्टल : ये प्रत्याशियों के शपथ पत्र के लिए है।
  4. केवाईसी : केवाईसी यानी जानिए अपने प्रत्याशी को। इसके माध्यम से प्रत्याशियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  5. ईटीपीबीएमएस : इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रबंधन प्रणाली सर्विस वोटरों के लिए है।
  6. वोटर टर्न आउट एप : इसके माध्यम से विधान सभावार मतदान विवरण को प्राप्त किया जा सकता है।
  7. एनकोर पोर्टल : एनकोर पोर्टल एक एंड-टू-एंड एप्लिकेशन है। सभी चुनाव अधिकारी सीईओ, डीईओ, आरओ, एआरओ के लिए विभिन्न कार्यों को एकाधिक रूप से निष्पादित करने के लिए। चुनाव के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए उम्मीदवारों की ओर से अनुमति प्राप्त करने के लिए। ईवीएम में डाले गए मतों को डिजिटाइज्ड करने के लिए।
  8. रिजल्ट वेबसाइट और रिजल्ट ट्रेंड टीवी : चक्रवार मतगणना की स्थिति जानने के लिए।
  9. ईएमएस 2.0 : ईवीएम प्रबंधन प्रणाली 2.0 ईवीएम इकाइयों की सूची का प्रबंधन करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। (Digital Bharat Mission)
  10. मतदाता सेवा पोर्टल : मतदाता से संबंधित पहचान पत्र, मतदाता कार्ड में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन, मतदान केंद्र, विधानसभा व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी का संपर्क विवरण आदि के लिए।
  11. वीएचए : मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप मतदाताओं से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए। बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी सहित अन्य के लिए।
  12. सक्षम एप : दिव्यांगजनों की मदद के लिए।
  13. बीएलओ एप : इसे पहले गरुड़ एप के नाम से जाना जाता था। अब यह एप बीएलओ को उनके कार्यों को डिजिटल रूप से निष्पादित करने में मदद करेगी।
  14. एरोनेट : 14 भाषाओं व 11 स्क्रिप्ट में उपलब्ध है। यह निर्वाचन अधिकारियों के लिए एक वेब-आधारित प्रणाली है।
  15. एनजीएसपी : राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिकों, मतदाताओं, राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, मीडिया की शिकायतें और राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर के लिए है।
  16. ईएसएमएस : चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली प्रलोभन मुक्त चुनाव की व्यवस्था के लिए है। खासकर खुफिया जानकारी साझा करने एवं जब्त की गई वस्तुओं के लिए यह प्रणाली है।
  17. आइईएमएस : एकीकृत चुनाव व्यय निगरानी प्रणाली प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दलों के खर्च पर नजर रखती है।
  18. चुनाव प्लानिंग पोर्टल : चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रबंधन के लिए डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराता है। जैसे रिक्ति प्रबंधन, उप-चुनाव, चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण पहलू, अवकाश प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन आदि।
  19. मीडिया वाउचर ऑनलाइन : गो ग्रीन की परिकल्पना को साकार करने के लिए कुशल चुनाव प्रणाली प्रबंधन में डीजिटल वाउचर के उपयोग के लिए।
  20. ऑब्जर्वर पोर्टल : सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक का प्रबंधन और व्यय देखता है। पर्यवेक्षक की तैनाती अनुसूची, रिपोर्ट सबमिशन और कई अन्य गतिविधियां इसकी मदद से पूरी की जाती हैं।

यह भी पढ़ें

झारखंड की एक ऐसी सीट... जहां BJP-कांग्रेस में रहती है कांटे की टक्कर; रोचक है जीत-हार का आंकड़ा

Internet voting: क्‍या शहर-राज्‍य से दूर होने पर भी डाल सकेंगे वोट? 20 से ज्यादा देशों में होते हैं ऑनलाइन चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।