8 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
धनबाद आठ फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत व कोल लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राची के तत्वावधान में किया जाएगा।
धनबाद : आठ फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत व कोल लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राची के तत्वावधान में किया जाएगा। उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद अमित कुमार ने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सुलह एवं समझौता के आधार पर वादों का निपटारा करने की अपील की है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह एवं समझौते के आधार पर सुलहनीय फौजदारी, दीवानी, राजस्व, वाहन दुर्घटना दावा, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, चेक बाउंस के मामले, न्यूनतम मजदूरी, विद्युत वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, उपभोक्ता वाद, वन वाद, बीएसएनल, बीसीसीएल से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य प्री लिटिगेशन मामले, उत्पाद, रेलवे तथा अन्य मामलों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।