Move to Jagran APP

E-pass Jharkhand Lockdown: बॉर्डर के उधर भी पहरा और ईधर भी पहरा, धनबाद दोहरी मुसीबत में

Jharkhand Lockdown सबसे ज्यादा परेशानी कोयला कंपनी बीसीसीएल और ईसीएल के साथ ही दामोदर घाटी निगम के कर्मचारियों को हो रही है। दीनों राज्यों में इन सरकारी कंपनियों का कार्यस्थल है। हजारों की संख्या में कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर जाने में परेशानी हो रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 01:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 01:50 PM (IST)
E-pass Jharkhand Lockdown: बॉर्डर के उधर भी पहरा और ईधर भी पहरा, धनबाद दोहरी मुसीबत में
धनबाद के चंद्रशेखर आजाद चाैक पर पास के लिए बाइक सवार को रोकती पुलिस ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड में 22 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन चल रहा था। अब सख्त लॉकडाउन (Lockdown in Jharkhand) लागू कर दिया गया है। 16 मई की सुबह 6 बजे से सख्त लॉकडाउन है। बगैर पास के घरों से निकलने वालों से पुलिस निपट रही है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में भी रविवार ( 16 मई) से 15 दिन के लिए लॉकडाउन ( Lockdown in West Bengal) लग गया है। यह धनबाद के लिए दोहरी मुसीबत के समान है। झारखंड का धनबाद जिला पश्चिम बंगाल की सीमा से दो तरफ से लगा है। यहां के लोगों का पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

loksabha election banner

सड़क पर निकलते ही पुलिस का हो रहा सामना

कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर लगे लॉकडाउन को लेकर धनबाद पुलिस सख्त हो गई है। सुबह से ही सड़कों पर निकलने वालों की जांच की जा रही है। उनके E-pass मांगा जा रहा है। शहर के चौक चौराहों पर जांच की जा रही है। इस कारण इन जगहों पर दो पहिया वाहनों की भीड़ लगी हुई है। धनबाद जिले में कुल 226 स्थानों पर जांच के लिए चेकनाका बनाया गया है। 

सिर्फ धनबाद शहर में 14 स्थानों पर जांच

धनबाद शहर में कुल 14 जगहों पर ई पास की जांच हो रही है। बरटांड सिटी सेंटर के पास जांच की कमान खुद यातायात डीएसपी राजेश कुमार संभाल हुए हैं। यहां अधिक संख्या में दो पहिया चालकों की जांच हो रही है। इसी प्रकार से सरायढेला थाना क्षेत्र व और बैंक मोड़ में 10-10 जगहों और धनसार में 11 जगहों पर पुलिस जांच कर रही है। शहर में प्रवेश करने के रास्ते की बात करें तो मटकुरिया चेक पोस्ट, धनसार चेक पोस्ट, गोल बिल्डिंग चेकपोस्ट, मेमको मोड़, पॉलीटेक्निक रोड, नया बाजार रोड़ पर पुलिस तैनात है। इसके अलावा शहर के अंदर सभी थानों के सामने भी जांच की जा रही है।

सड़कों पर निकल रहे लोग

रविवार से शासन और प्रशासन की ओर से लॉक डाउन को लेकर सख्ती की गई है। इसके बावजूद भी सुबह छह बजे से ही सड़कों पर लोगों का आना जाना शुरू हुआ है। पुलिस सुबह के आठ बजे से सड़क पर उतरी। उतरने के साथ ही सभी जगहों पर जांच शुरू कर दी गई। इस सख्ती के बावजूद भी बाजारों में सुबह-सुबह भीड़ देखी गई। पुराना बाजार और हीरापुर हटिया के अलावा पुलिस लाइन में भी लोग देखे गए।

हजारों लोग हलकान

नई दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी रोड) धनबाद  होकर गुजरती है। यह सड़क धनबाद के मैथन से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करती है। मैथन चेक पोस्ट पर जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल जाने वाले और उधर से झारखंड आने वालों की जांच की जा रही है। बगैर पास किसी को एंट्री नहीं मिल रही है। इसी तरह पश्चिम बंगाल सीमा पर बराकर-चिरकुंडा चेकपोस्ट पर भी पहरा है। पंचेत डैम और मैथन डैम होकर पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान और पुरुलिया जिले की सीमा पर सख्त पहरा है। सबसे ज्यादा परेशानी कोयला कंपनी बीसीसीएल और ईसीएल के साथ ही दामोदर घाटी निगम के कर्मचारियों को हो रही है। दीनों राज्यों में इन सरकारी कंपनियों का कार्यस्थल है। हजारों की संख्या में कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं। उन्हें कार्यस्थल पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.