Giridih Coronavirus News Update: गिरिडीह में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, PMCH ने की पुष्टि
LIVE Giridih Coronavirus News Update गिरिडीह जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पीएमसीएच ने रविवार को इसकी पुष्टि की। जिले में पहले से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।
धनबाद, जेएनएन। LIVE Giridih Coronavirus News Update गिरिडीह जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पीएमसीएच धनबाद ने रविवार को देर रात इसकी पुष्टि की। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है। हालांकि 83 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इससे पहले शनिवार को धनबाद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं, गिरिडीह जिले में पहले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।
गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने तीन कोरोना वायरस के मरीज मिलने की पुष्टि की है। साथ ही यह भी कहा कि तीनों मरीज किस लोकेशन के हैं, इसकी अभी तक उन्हें आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे पहले शनिवार को धनबाद में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। यहां मुंबई से लौटे मां-बेटे की कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान की गई थी। गौरतलब है कि अभी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर देश के दूसरे राज्यों से हर दिन झारखंड पहुंच रहे हैं। इनमें से कई श्रमिक रेड जोन के इलाके से अपने घर पहुंचे हैं। ऐसे में राज्य में कोरोना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है।
कोविड-19 के अबतक झारखंड में इतने मरीज
- रांची : 93
- गढ़वा : 23
- बोकारो : 10
- पलामू : 08
- हजारीबाग : 04
- धनबाद : 04
- देवघर : 04
- गिरिडीह : 05
- सिमडेगा : 02
- जामताड़ा : 02
- दुमका : 02
- कोडरमा : 02
- गोड्डा : 01
स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि सभी जिलों को प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच के लिए अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों से नए इलाके में कोरोना फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य सरकार ने इन सभी प्रवासी मजदूरों का रैपिड टेस्ट कराने का फैसला किया है। जल्द ही सभी प्रवासी मजदूरों की जरूरी जांच कराई जाएगी। ताकि नए इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके। इससे पहले सूरत से लौटे गढ़वा के 20 प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा शासन-प्रशासन ने सैंपल की जांच में तेजी लाए जाने का आदेश दिया है।