LIVE Corona in Dhanbad News Update: धनबाद में धीरे-धीरे बढ़ रही कोरोना की चेन, अब तक मिले दस पॉजिटिव केस
Corona in Dhanbad News Updateधनबाद में रविवार को कोरोना से संक्रमित तीन और मरीज मिले। इनमें लोयाबाद के भाई-बहन हैं। भाई की उम्र 12 वर्ष और बहन की 17 वर्ष है।
धनबाद, जेएनएन। LIVE Corona in Dhanbad News Update धनबाद में भी कोरोना की चेन धीरे-धीरे बढ़ रही है। रविवार की देर रात तीन नए मरीज मिलने के बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हो गई है। हालांकि दो स्वस्थ हो चुके हैं।
मुम्बई से लौटे तीन व्यक्तियों का कोविड जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाया गया है। सभी को PMCH के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। वर्तमान में इन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। घबराएं नही-सतर्क रहें। जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
(घर मे रहें-सुरक्षित रहें)— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) May 24, 2020
धनबाद में रविवार को कोरोना से संक्रमित तीन और मरीज मिले। इनमें लोयाबाद के भाई-बहन हैं। भाई की उम्र 12 वर्ष और बहन की 17 वर्ष है। वहीं बरोरा के 42 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण पाया गया है। तीनों 14 मई को मुंबई से ट्रेन से धनबाद आए थे। 15 मई को पीएमसीएच में इनकी जांच की गई थी। ये सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। रिपोर्ट जारी होने के बाद इन मरीजों को सेंट्रल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।
कोरोना संक्रमित इन तीनों मरीजों की रिपोर्ट 10 दिन बाद आई है। 10 दिन से ये लोग पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। रिपोर्ट के लिए कई बार परिजनों ने पीएमसीएच प्रबंधन से संपर्क भी किया। लोगों ने हंगामा भी किया था। 15 मई को सभी का स्वाब संग्रह पीएमसीएच में किया गया था। रविवार को रिपोर्ट आई।
दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
राहत भरी खबर यह है कि गोमो और दुमदुमी का युवक कोरोना मुक्त हो गया है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये दोनों भी मुंबई से लौटे थे। इन दोनों की एक बार फिर स्वाब जांच होगी। उसके बाद रिपोर्ट देखी जाएगी। निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा।
तीन नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। सभी को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-अमित कुमार, डीसी, धनबाद