Move to Jagran APP

कोल इंडिया में 10 फीसद से भी कम महिला कर्मियां, केवल अनुकंपा पर ही मिली नौकरी Dhanbad News

कोल इंडिया में महिला कर्मियों की संख्या 10 फीसद से भी कम हैं। कोल इंडिया में पुरूष 265700 महिला कर्मी 19779 व कुल श्रम शक्ति 285479 है। यह आंकड़ा कोल इंडिया ने जारी किया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:08 PM (IST)
कोल इंडिया में 10 फीसद से भी कम महिला कर्मियां, केवल अनुकंपा पर ही मिली नौकरी Dhanbad News
कोल इंडिया में 10 फीसद से भी कम महिला कर्मियां, केवल अनुकंपा पर ही मिली नौकरी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोल इंडिया में तेजी से महिला कर्मियों की संख्या घट रही है। नए बहाली में कई तरह की अड़चन है। कभी साढ़े सात लाख श्रम शक्ति वाले इस कंपनी में आज तीन लाख से कम श्रम शक्ति है। इसमें भी दस फीसद ही महिला कर्मी कार्यरत हैं। मौजूदा समय में कोल इंडिया में पुरूष 265700, महिला कर्मी 19779 व कुल श्रम शक्ति 2,85,479 है। यह आंकड़ा कोल इंडिया ने जारी किया है।

loksabha election banner

बहाली बंद : कर्मचारी वर्ग में राष्ट्रीयकरण के बाद कोयला उद्योग में महिला कर्मियों के लिए बहाली कभी नहीं निकली। अधिकारियों के लिए ही बहाली निकलती है। मौजूदा समय में जो भी महिला कर्मी कार्यरत है, वह अनुकंपा पर नियोजन पाई है।

  • कंपनी     पुरूष      महिला      कुल
  • ईसीएल     55876     3822     59689 
  • बीसीसीएल  42359    3660      46019
  • सीसीएल    35716    3506       39222
  • डब्ल्यूसीएल 40479    2566      43045
  • एसईसीएल   51789   3027      54816
  • एमसीएल     20267   2085     22352
  • एनसीएल     13891   565      14456
  • एनईसी        1275   120        1395
  • सीएमपीडीआइ 3051   235       3286
  • डीसीसी        251     32         283
  • कोल इंडिया   746    161         907
  • कुल        265700   19779      285479

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.