Move to Jagran APP

Lipstick Boy: बड़े पर्दे पर दिखेगा लाैंडों का दर्द, नालंदा के उदय सिंह पर आधारित है फिल्म की कहानी

फिल्म निर्देशक अभिनव ठाकुर ने बताया कि लिपिस्टिक ब्वॉय की कहानी बिहार के नालंदा जिला के रहने वाले कुमार उदय सिंह पर आधारित है। उदय सिंह लंबे समय से लौंडा नाच करते आ रहे हैं। पहले तो इस कला को कहीं सम्मान नहीं मिलता था।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 08:54 AM (IST)
फिल्म लिपिस्टिक ब्वॉय के दृश्य में लाैंडा नर्तक ( फाइल फोटो)।

धनबाद [ बलवंत कुमार ]। भोजपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार भिखारी ठाकुर के नाटकों में स्त्री के किरदार पुरुषो के द्वारा किया जाना आम बात थी। स्त्रियों के कपड़े पहन मंच पर ठुमके लगाना, गीत गाना और अदाकारी दिखाना भिखारी ठाकुर के नाटकों में आम रहा है। ऐसे युवाओं को बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में लौंडा के नाम से जाना जाता है। अब ऐसे लौंडा यानी लड़कों के दर्द को बड़े पर्दे जल्द देखने को मिलेगा। फिल्म निर्देशक-लेखक अभिनव ठाकुर की होली पर आने वाली फिल्म लिपिस्टिक ब्वॉय में लौंडा नाच करने वालों की जिंदगी को दर्शाया गया है। 

loksabha election banner

 

बिहार के नवादा के कुमार उदय की जीवनी की कहानी

फिल्म निर्देशक अभिनव ठाकुर ने बताया कि लिपिस्टिक ब्वॉय की कहानी बिहार के नालंदा जिला के रहने वाले कुमार उदय सिंह पर आधारित है। उदय सिंह लंबे समय से लौंडा नाच करते आ रहे हैं। पहले तो इस कला को कहीं सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन कला क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं ने उदय सिंह को सम्मानित कर इस कला को सम्मान दिया। एक निजी काम से धनबाद आए ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म बायोपिक है। कुमार उदय सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित है। ठाकुर के अनुसार उदय सिंह को लौंडा नाच करना पसंद है, लेकिन इस नाच को लेकर उन्हें जिंदगी में ढेरों कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थितियां यह रही कि कई जगहों पर अपमानित भी होना पड़ा, लेकिन उदय सिंह ने कभी हार नहीं मानी।

 

सुहागरात इम्पासिबल के बाद लिपिस्टिक ब्वॉय

उदय सिंह की जिंदगी के इसी उधेड़बुन को कहानी में पिरोते हुए अभिनव ठाकुर ने कहानी लिखी और उसका निर्देशन भी किया। ठाकुर ने कहा कि इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद है। बताते चलें कि इससे पहले अभिनव ठाकुर की एक फिल्म यह सुहागरात इम्पासिबल भारत के अलावा चीन में रिलीज हो चुकी है। लिपिस्टिक ब्वॉय की पूरी शूटिंग बिहार के पटना और कुमार उदय सिंह के गांव में हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.