विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Class 12th Result 2022: 89.4 प्रतिशत अंक के साथ डीएवी अलकुसा की कोमल वाणिज्य में स्कूल टाॅपर

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2022 12:03 PM (IST)

CBSE Class 12th Result 2022 Updates डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा की कोमल कुमारी बारहवीं वाणिज्य की परीक्षा में स्कूल टाॅपर बनी है। उसकी इस उपलब्धि से स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा सभी शिक्षक और उनके अभिभावक काफी खुश हैं। कोमल को इस परीक्षा में 89.4 प्रतिशत अंक मिले हैं।

CBSE Class 12th Result 2022: कोमल की इच्छा है कि वह आगे चलकर बैंकिंग अथवा सीए की तैयारी करे।
CBSE Class 12th Result 2022: कोमल की इच्छा है कि वह आगे चलकर बैंकिंग अथवा सीए की तैयारी करे।

CBSE Class 12th Result 2022: जागरण संवाददाता, धनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा की कोमल कुमारी बारहवीं वाणिज्य की परीक्षा में स्कूल टाॅपर बनी है। उसकी इस उपलब्धि से स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, सभी शिक्षक और उनके अभिभावक काफी खुश हैं। कोमल को इस परीक्षा में 89.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। कोमल अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता के अलावा अपनी बड़ी बहन खुशबू कुमारी को देती है।

कोमल की इच्छा है कि वह आगे चलकर बैंकिंग अथवा सीए की तैयारी करे। अपनी आगे की पढ़ाई वह गोयनका कालेज कोलकाता अथवा बीएचयू वाराणसी से करना चाहती है। कोमल के पिता बलवंत कुमार सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जबकि मां रेणु देवी गृहिणी हैं। माता-पिता की चाहत है कि उनकी बेटी एक अच्छे मुकाम पर पहुंचे और परिवार का नाम रोशन करे। कोमल ने बताया कि उनकी बड़ी बहन खुशबू कुमारी का मार्गदर्शन काफी मिला। परीक्षा की तैयारियों के दौरान बहन एक शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका अदा की।

सही इस्‍तेमाल करें तो पढ़ाई में काफी उपयोगी है स्‍मार्टफोन

कोमल कुमारी की बहन खुशबू ने भी डीएवी अलकुसा से 10 सीजीपीए के साथ मैट्रिक और 90 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं वाणिज्य की परीक्षा पास की थी। कोमल ने बताया कि उसे स्कूल टाॅपर होने की कतई उम्मीद नहीं थी। अकाउंट्स का पेपर थोड़ा खराब गया था, लेकिन बाकी अन्य विषयों में उसने बेहतर किया। कहा कि शुक्रवार को परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद शाम में स्‍कूल के टीचर ने जब फोन कर उसे स्‍कूल में टॉपर होने की जानकारी दी तो वह खुशी से उछल पड़ी। उसने कहा कि सफलता का एक ही मूलमंत्र है और वह कड़ी मेहनत है। अपनी पढ़ाई को लेकर सदा सजग रहना चाहिए। कोमल ने कहा कि आज के दौर में स्मार्ट फोन पढ़ाई का बेहतर संसाधन है। इसका सही उपयोग किया जाए तो पठन-पाठन में काफी मदद मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।