Move to Jagran APP

Kolkata-Mumbai Mail: दीवाली व छठ मनाने मुंबई से घर नहीं लौट पा रहे प्रवासी, धनबाद-गया रूट की इकलौती ट्रेन को चलाने की अनुमति नहीं

Indian Railway रेलवे ने 22 मार्च से बंद कोलकाता-मुंबई मेल को अब तक चलाने की अनुमति नहीं दी है। यह धनबाद और गया होकर चलने वाली इकलौती ट्रेन है। इस ट्रेन के नहीं चलने से मुंबई के सैकड़ों प्रवासी इस बार छठ से पहले घर नहीं लौट सकेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 10:54 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 10:54 AM (IST)
हावड़ा से धनबाद और गया होकर चलने वाली इकलौती ट्रेन है मुंबई मेल। (फाइल)

धनबाद, जेएनएन। मुंबई में रहने वाले झारखंड-बिहार के सैंकड़ों लोग दुर्गापूजा, दीवाली और छठ मनाने  घर वापस आते हैं। पर इस बार न तो दुर्गापूजा पर घर आने का मौका मिला और न ही दीवाली से पहले आने के अवसर मिल रहे हैं। और तो और छठ करने के लिए भी इस बार मुंबई से लौटने की ट्रेन नहीं है। रेलवे ने 22 मार्च से बंद कोलकाता-मुंबई मेल को अब तक चलाने की अनुमति नहीं दी है। हावड़ा से धनबाद और गया होकर चलने वाली इकलौती ट्रेन मुंबई मेल ही है। इस ट्रेन के नहीं चलने से सैकड़ों प्रवासियों को इस बार छठ से पहले घर लौटने की ट्रेन नहीं मिल रही है।

loksabha election banner

कई वर्षों से मुंबई में रह रही मंजू देवी के परिवार वालों को छठ पर उनके घर लौटने का इंतजार है। झरिया की रहने वाली मंजू हर वर्ष मुंबई से यहां आकर छठ व्रत करती हैं। इस वर्ष ट्रेन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मुंबई में धनबाद समेत झारखंड-बिहार के सैकड़ों लोग छठ से पहले अपने घर लौटना चाहते हैं। पर धनबाद या उसके आसपास तक पहुंचने की कोई ट्रेन नहीं है। यहां की स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी नहीं दी गई है।

रेलवे काउंटर पर रोजाना मुंबई की ट्रेन चलने की तारीख पूछ रहे यात्री: रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि  मुंबई की ट्रेन चलने की तारीख पूछने रोजाना कई लोग टिकट काउंटर पहुंच रहे हैं। उनमें ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि कैंसर का चेक अप कराने मुंबई जाना है। धनबाद रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के पास भी फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है।

25 नवंबर से शादियों का सीजन, बढ़ेगी परेशानी: 21 नवंबर को छठ समाप्त होने के बाद 25 से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। नवंबर-दिसंबर में विवाह की कई तिथियां हैं। उस दौरान भी ट्रेन नहीं चली तो मुंबई और आसपास रहने वाले सगे-संबंधी शादियों में नहीं पहुंच सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.