Move to Jagran APP

LOVE STORY: प्रेम जाल में फांंस कर रचा शादी का ढोंग; भर गया मन तो छोड़ द‍िया दर-दर भटकने...

कोलकाता के मलिकपुर की रहने वाली शहनाज खातून को प्रेम में धोखा मिला और शादी के बाद ससुराल से प्रताड़ना। इतना ही नहीं जब शहनाज ने अपने साथ घटित घटना की लिखित शिकायत गोविंदपुर थाने में की तो पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:59 PM (IST)
LOVE STORY: प्रेम जाल में फांंस कर रचा शादी का ढोंग; भर गया मन तो छोड़ द‍िया दर-दर भटकने...
कोलकाता के मलिकपुर की रहने वाली शहनाज खातून को प्रेम में धोखा मिला। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : LOVE STORY, Dhanbad News कलकता की शहनाज खातून के साथ जीवन भी गंदा मजाक कर रहीी है। शहनाज ने कभी सोचा भी नहीं था क‍ि ज‍िसके साथ जीने मरने की कसमें खा चुकी है वहीं झूठा व मक्‍कार न‍िकल जाएगा। प्‍यार में फंसने के बाद  शादी की।  लेक‍िन तकदीर में  तो धोखा ही ल‍िखा हुआ था। शादी के कुछ द‍िन के बाद से ही प्रेमी पत‍ि ने दहेज के नाम पर प्रताड़‍ित करना शुरू कर द‍िया और उसके इस खेल में उसके पर‍िवार  के लोगों ने भी उसका साथ द‍िया। 

loksabha election banner

नौबत यहां तक आ गई शौहर तो पत्‍नी को छोड़कर सउदी कमाने चला गया। वहीं मौका पाकर ससुराल वालों ने उसे घर से ही न‍िकाल द‍िया। कहानी में ट्वीस्‍ट तब आत है जब पत‍ि सउदी से लौटने के बाद भी अपनी प्रेम‍िका को घर में रखने से इन्‍कार करने लगा। 

शहनाज ने गोव‍िंंद पुर थाने में इसकी श‍िकायत भी दर्ज की। सुनवाई होता कहां है इतनी जल्‍दी। ठंडे बस्‍ते में पड़ा हुआ है मामला। थानेदार भी चादर तान कर सोए हुए है। अब जब उनकी नींद खुलेगी तब तो कोई कार्रवाई होगी। तब तक तो सहनाज को दर दर भटकना ही होगा; आश‍ियाने की तलाश में। यहां से आशा खो चुकी शहनाज ने लास्‍ट में न्याय के लिए अब वरीय पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है। देख‍िए शायद यहां कोई सुन ले। इसी आस में अब एसएसपी ऑफ‍िस के भी चक्‍कर भी लगा रही है।  

 शहनाज खातून ने बताया कि धनबाद गोविंदपुर के बोरिओ गांव निवासी रियाज अंसारी के साथ उसका प्रेम संबंध था। इस संबंध के कारण 18 सितंबर 2019 को उसने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ रियाज के साथ विवाह बंधन में बंध गई।

 शादी के 20 दिन भी नहीं हुए थे कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों के प्रताड़ना में रियाज ने भी उसका साथ नहीं दिया। 3.50 लाख रुपये नगद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट तक की जाती रही। शहनाज से ये सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह अपने मायके जाने को तैयार हो गई, लेकिन पति रियाज ने यह कहा कि वह सऊदी जा रहा है। ऐसे में अब पैसों की कमी नहीं रहेगी।

आश्वासन देकर रियाद सऊदी चला गया और उसके बाद शहनाज की कोई खोज खबर तक नहीं ली। इधर शहनाज को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। शहनाज ने न्याय के लिए गोविंदपुर थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इधर रियाज सऊदी से वापस आने के बाद भी अपने घर में रह रहा है। शनिवार को शहनाज वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.