यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब घुट-घुटकर नहीं मरेंगे किसान, अपने हक के लिए उठाएंगे आवाज, आंदोलन का बिगुल फूंक अपनी जायज मांग कराएंगे पूरी
झारखंड में औसत से कम बारिश होने कारण किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। किसान अब गांव में घुट-घुट कर नहीं मरेंगे। प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अब शहर में रण होगा। आंदोलन का बिगुल फूंक अपनी जायज मांग पूरी कराएंगे।
दस अक्टूबर को किसान करेंगे प्रदर्शन
दस अक्टूबर को किसान संग्राम समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड पुराना बाजार में हुई।
कम बारिश से किसानों की स्थिति दयनीय
इसकी अध्यक्षता मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो एवं संचालन राणा चटराज ने किया। पवन महतो ने कहा कि झारखंड में औसत से कम बारिश होने कारण किसानों की स्थिति काफी दयनीय है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में खुशहाल किसान, खुशहाल झारखंड का नारा दिया था, बावजूद किसानों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राज्य में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण किसान दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मांगी गई पीएम मोदी की सलामती की दुआएं, गुरुद्वारा डेरा करतारपुर साहिब में हुई अरदास\

मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक
सूखे की समस्या से नहीं उबर पा रहे हैं किसान
उन्होंने आगे कहा, सरकार किसानों के हित के लिए 88 योजनाएं चला रही है। इतनी सारी योजनाओं का संचालन किए जाने के बाद भी राज्य में किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। किसानों को योजनाओं का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है।
पिछले वर्ष के सुखाड़ से किसान उभर नहीं पाए थे कि इस वर्ष भी किसान सुखाड़ की चपेट में हैं। ऐसे में किसान कैसे खुशहाल होंगे इसीलिए किसानों की जायज मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को किसान संग्राम समिति के बैनर तले विभिन्न जटिल समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर ये सभी रहे उपस्थित
इसमें मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ-साथ बैठक आयोजित कर प्रदर्शन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मौके पर संतोष रवानी, सुरजीत चंद्रा, विक्की पंडित, मुक्तेश्वर महतो, भगत महतो, सुरेश दास, आशु महतो, राजेश साव उपस्थित थे।
