Move to Jagran APP

धनबाद में कीर्ति ने तेज किए जुबानी हमले, कहा- संसद में मूकदर्शक बने रहे आपके नेता पीएन सिंह

कांग्रेस से टिकट लेकर धनबाद पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद ने आते ही सांसद पीएन सिंह पर हमला बोला। कहा कि पांच वर्षों में धनबाद को लेकर संसद में कोई आवाज नहीं उठाई।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:03 PM (IST)
धनबाद में कीर्ति ने तेज किए जुबानी हमले, कहा- संसद में मूकदर्शक बने रहे आपके नेता पीएन सिंह
धनबाद में कीर्ति ने तेज किए जुबानी हमले, कहा- संसद में मूकदर्शक बने रहे आपके नेता पीएन सिंह

जागरण संवाददाता, धनबाद: कांग्रेस से टिकट लेकर धनबाद पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद ने आते ही सांसद पीएन सिंह पर हमला बोला। कहा कि पांच वर्षों में धनबाद को लेकर संसद में कोई आवाज नहीं उठाई, जबकि वे (कीर्ति) संसद में सवाल उठाने में 62वें स्थान पर रहे हैं। कीर्ति आजाद शुक्रवार को बोकारो से पुटकी, फूसबंगला, बनियाहीर होते हुए झरिया पहुंचे और गोलकडीह में शहीद जवान इसरार खान के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर वहां से बैंकमोड़ ब्लैक रॉक होटल पहुंच नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

loksabha election banner

वहीं प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और पीएन सिंह पर हमला किया। धनबाद समेत दूसरे जिलों में पानी का संकट है। विस्थापन की समस्या है। धनबाद में एयरपोर्ट नहीं है, जबकि उन्होंने दरभंगा को एयरपोर्ट से लेकर एम्स दिलाया है। कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया कि वर्तमान सांसद पीएन सिंह ने संसद में धनबाद पर आवाज क्यों नहीं उठाई। उनके मुकाबले मेरा रिकार्ड चेक कर लें। प्रेसवार्ता में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, जलेश्वर महतो, अभिषेक सिंह, रणविजय सिंह, ललन चौबे, रवींद्र वर्मा आदि थे।

धनबाद से हो रही घर वापसी: कीर्ति ने कहा कि धनबाद उनके लिए नया नहीं है। यहां से पुराना रिश्ता रहा है। वर्ष 1982 से 93 तक बीएसएल में नौकरी के दौरान धनबाद आना-जाना लगा रहा। अब धनबाद से मेरी घर वापसी हो रही है। यह मेरे पुरखों का प्रदेश रहा है। गोड्डा पुरखों की जमीन है। मेरे पिता भागवत झा आजाद का धनबाद से विशेष लगाव रहा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

मोदी शासन में भ्रष्टाचार को मिला बल: देश में अब जुमलों की सरकार अधिक दिन चलने वाली नहीं है। अब वाकई में अच्छे दिन आने वाले हैं। दरअसल मोदी सरकार होर्डिंग व बोर्डिंग में विश्वास करती है। इन्होंने भ्रष्टाचार से लडऩे के बजाय उसका समर्थन किया। डीडीसीए में 400 करोड़ घोटाला के विषय में सवाल उठाया तो पार्टी से हटा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.