Dhanbad: कतरास हेल्थ सेंटर को मिला बेस्ट हेल्थ सेंटर का अवार्ड
धनबाद में चिकित्सकीय सेवा बहाल होने की सुर्खियां अक्सर रहती हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसी खबरें हैं जो राहत देने वाली है। कतरास स्वास्थ्य केंद्र को राज्य में बेस्ट अर्बन सेंटर का खिताब मिला है। स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय रांची में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में धनबाद को पुरस्कृत किया।
जागरण संवाददाता धनबाद: धनबाद में चिकित्सकीय सेवा बहाल होने की सुर्खियां अक्सर रहती हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसी खबरें हैं, जो राहत देने वाली है। कतरास स्वास्थ्य केंद्र को राज्य में बेस्ट अर्बन सेंटर का खिताब मिला है। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय रांची में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में धनबाद को पुरस्कृत किया। बेस्ट अवार्ड के बतौर धनबाद स्वास्थ्य विभाग को दो लाख रुपए मिले हैं। पुरस्कार मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने अर्बन सेंटर से जुड़े तमाम चिकित्सक एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। और बेहतर करने को कहा है। मौके पर डॉ स्वतंत्र कुमार, अर्बन सेंटर धनबाद के मैनेजर विनय यादव समेत अन्य मौजूद थे।
सभी ग्रेडिंग में अर्बन सेंटर रहा अव्वल
परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय रांची राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रेडिंग तय की थी। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति, कर्मियों की उपस्थिति, केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी में मरीजों की संख्या, चारों और साफ सफाई की व्यवस्था, बायोवेस्ट के बेहतर डिस्पोजल की व्यवस्था आदि में कतरास अर्बन सेंटर राज्य में सबसे बेहतर रहा है। इसी आधार पर सेंटर को बेस्ट अर्बन सेंटर का अवार्ड दिया गया है।
शहरी केंद्रों को वैलनेस सेंटर के रूप में किया जा रहा है विकसित
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग और वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है। इसके तहत धनबाद में 51 शहरी केंद्रों को चिन्हित किया गया है। केंद्र सरकार ने इन सभी केंद्रों का नाम बदला है। इसके पीछे अस्पतालों को बेहतर संसाधन संपन्न करना है। ताकि मरीजों का अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा सके। इसी के तहत अब पुरस्कार राशि की भी तैयारी शुरू की गई है। ताकि प्रतियोगिता के स्वास्थ्य केंद्र बेहतर कर पाएं।