Kargil Vijay Diwas 2020: सैंड आर्टिस्ट ने अपने खास अंदाज में मनाया कारगिल विजय दिवस, बोकारो के दृष्टिबाधित जिलाधिकारी हुए प्रभावित
Kargil Vijay Diwas 2020 उपायुक्त राजेश कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बोकारो डीसी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी।
धनबाद, जेएनएन। 21 साल पहले 26 जुलाई, 1999 को ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर कारगिल पर जीत हासिल की थी। इसकी याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता था। आज देश भर में 21 वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों को याद किया जा रहा है। अपने सीने पर गोली खाकर जीत दिलाने जवानों को पूरा देश नमन कर रहा है। बोकारो से सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने रविवार को दामोदर नदी घाट पर बालू से कलाकृति तैयार कर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस के 21वें वर्ष पर बोकारो जिले के सेंड कलाकार अजय शंकर महतो द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान एवं शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दामोदर नदी के किनारे बालू की कलाकृति बनाई। @prdjharkhand @RanchiPIB @PTI_News @IASassociation pic.twitter.com/Us5FADFGCT
— DCBokaro (@BokaroDc) July 26, 2020
बोकारो के फागु महतो उच्च विद्यालय महुदा के सेंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो हर माैके पर बालू से कलाकृति तैयार कर लोगों का ध्यान खींचते हैं। रविवार को उन्होंने दामोदर नदी तट पर कारगिल विजय दिवस को याद करने और शहीदों को श्रद्धांजलि लेने के लिए कलाकृति तैयार की। इसकी जानकारी देश के पहले दृष्टि बाधित जिलाधिकारी बोकारो के उपायुक्त राजेश कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बोकारो डीसी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से सैंड कलाकृति को ट्वीट किया।