Move to Jagran APP

कोडरमा में बाबूलाल के प्रचार की कमान संभालेंगे रमेश, सरोज धनबाद के मोर्चे पर

गोड्डा में चुन्ना सिंह संतोष कुमार व अशोक वर्मा राजमहल में मिस्त्री सोरेन दुमका में विनोद शर्मा व अब्दुल मन्नान अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 10:51 AM (IST)
कोडरमा में बाबूलाल के प्रचार की कमान संभालेंगे रमेश, सरोज धनबाद के मोर्चे पर
धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड विकास मोर्चा ने जिलावार समन्वयकों की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की द्वारा जारी सूचना के अनुसार धनबाद की कमान सरोज सिंह को दी गई है, जबकि कोडरमा का समन्वयक पार्टी के महासिचव रमेश कुमार राही को बनाया गया है। 

गोड्डा में चुन्ना सिंह, संतोष कुमार व अशोक वर्मा, राजमहल मिस्त्री सोरेन, गिरिडीह चुन्नूकांत सिंह व संतोष नायक और दुमका में विनोद शर्मा व अब्दुल मन्नान अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी कोडरमा और पूर्व मंत्री प्रदीप यादव गोड्डा से पार्टी प्रत्याशी हैं। महागठबंधन में झाविमो को उपरोक्त दो सीटें ही मिली हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.