Move to Jagran APP

फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, GST चोरी की प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News

झरिया पु़लिस ने बताया कि शिव शक्ति इंटरपाइजेज कंपनी के नाम पर जीएसटी नंबर लिया गया। इसके मालिक धर्मेश कुमार महतो हैं।

By Edited By: Published: Sat, 16 May 2020 04:30 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 09:21 AM (IST)
फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, GST चोरी की प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News
फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, GST चोरी की प्राथमिकी दर्ज Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। फर्जी कागजात पर जीएसटी नंबर हासिल कर एक साल में 14 करोड़ 54 लाख 16 हजार 720 रुपये के करवंचना का मामला सामने आया है। वाणिज्यकर के राज्य कर पदाधिकारी झरिया अंचल अमोद कुमार ने झरिया थाने में फर्जी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अमोद ने शिव शक्ति इंटरपाइजेज कंपनी के संचालक धर्मेश कुमार महतो पर 14 करोड़ 54 लाख 16 हजार 720 रुपये के करवंचना की शिकायत की है। शिकायत के बाद झरिया पुलिस छानबीन में जुटी है।

loksabha election banner

यह है मामला

झरिया पु़लिस ने बताया कि शिव शक्ति इंटरपाइजेज कंपनी के नाम पर जीएसटी नंबर लिया गया। इसके मालिक धर्मेश कुमार महतो हैं। व्यवसाय का स्थल झरिया चौथाई कुल्ही व आवासीय पता दुर्गापुर कुम्हार पट्टी धनुडीह बताया गया है। धर्मेश व उसके प्रतिष्ठान की कोई जानकारी झरिया पुलिस को अभी तक नहीं हुई है। संबंधित पते पर कंपनी का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। झरिया पुलिस की माने तो कर घोटाले के लिए गलत तथ्य देकर फर्जी तरीके से कागजात हासिल किया गया है। व्यवसायी धर्मेश ने 18 अप्रैल 2018 से मार्च 2019 में व्यवसाय किया था। झरिया पुलिस धर्मेश के बारे में पता लगा रही है।

वर्ष जनवरी 2019 में वाणिज्यकर के राज्यकर उपायुक्त झरिया अंचल पुष्पलता कुमारी व मंजू शोभा एक्का ने झरिया थाना में दो फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया था। पुष्पलता ने श्रीराम कोल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अजीत कुमार मिश्रा पर दो करोड़ 75 लाख 680 रुपये और मंजू शोभा एक्का ने जानकी कोल ट्रेडर्स के हरेंद्र सिंह पर 78 लाख 309 रुपये से अधिक के करवंचना की शिकायत की थी। फर्जी जीएसटी के मामले के खुलासे से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

वाणिज्यकर अधिकारी की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। धर्मेश का पता लगाया जा रहा है।

-प्रमोद कुमार सिंह, प्रभारी, झरिया थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.