Move to Jagran APP

झामुमो युवा मोर्चा टुंडी प्रखंड कमेटी गठित, श्रवण को बनाया गया अध्यक्ष Dhanbad News

टुंडी प्रखंड की झारखंड युवा मोर्चा कमेटी का गठन किया गया है। 12 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई है। अध्यक्ष श्रवण कुमार बेसरा और सचिव अकरम हुसैन को बनाया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी कमल टुडू को दी गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 01:49 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 01:49 PM (IST)
झामुमो युवा मोर्चा टुंडी प्रखंड कमेटी गठित, श्रवण को बनाया गया अध्यक्ष Dhanbad News
झामुमो संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी गठित कर रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद में प्रखंड स्तर पर अपने विभिन्न इकाइयों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रखंड स्तर पर युवा मोर्चा की कमेटी गठित की जा रही है। सबसे पहले टुंडी प्रखंड की झारखंड युवा मोर्चा कमेटी का गठन किया गया है। 12 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई है। अध्यक्ष श्रवण कुमार बेसरा और सचिव अकरम हुसैन को बनाया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी कमल टुडू को दी गई है।

loksabha election banner

कमेटी में चार लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। इसमे राजकिशोर महतो, साहेब राम टुडू, कर्ण बास्को व सुरेंद्र सोरेन शामिल हैं। उपकोषाध्यक्ष मिरुलाल मुर्मू, सह सचिव रमेश हांसदा, सह संगठन सचिव कृष्ण मंडल, एनुल अंसारी और प्रेम बसकी बने हैं। अध्यक्ष श्रवण कुमार बेसरा ने कहा कि झमुमो लोगों की हर समस्याएं दूर करने का प्रयास करेगा। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.