Move to Jagran APP

निरसा में MMC से घमासन के लिए JMM तैयार, अशोक ने विधायक अरुप से पूछे सवाल Dhanbad News

मंडल ने विधायक अरुप चटर्जी की झूठ-फरेब की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चटर्जी डेढ़ दशक से निरसा के विधायक हैं। उन्हें बताना चाहिए कि निरसा की जनता के लिए क्या किया है?

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 02:05 PM (IST)
निरसा में MMC से घमासन के लिए JMM तैयार, अशोक ने विधायक अरुप से पूछे सवाल Dhanbad News
निरसा में MMC से घमासन के लिए JMM तैयार, अशोक ने विधायक अरुप से पूछे सवाल Dhanbad News

कालूबथान, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा को निरसा विधानसभा क्षेत्र में अबकी संभावना नजर आ रही है। झामुमो उम्मीद कर रही है कि कांग्रेस से गठबंधन हो गया तो अबकी नैया लग जाएगी। इसके मद्देनजर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी तातक झोंक दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र की जनता मासस विधायक अरुप चटर्जी के झांसे में अब नहीं आने वाली है। निरसा के विकास के लिए जनता बदलाव चाह रही है।

loksabha election banner

निरसा विधानसभा क्षेत्र के तहत कलियासोल प्रखंड की 20 पंचायतों के झामुमो के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को एफसीआइ गोदाम पाथरकुआं में हुआ। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। निरसा विधानसभा क्षेत्र जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर हाल में निरसा में झामुमो की जीत सुनिश्चित करनी है। मंडल ने निरसा के विधायक अरुप चटर्जी की झूठ-फरेब की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चटर्जी डेढ़ दशक से निरसा के विधायक हैं। उन्हें बताना चाहिए कि निरसा की जनता के लिए क्या किया है? जब भी चुनाव आता है तो झूठ-फरेब की राजनीति कर जनता को ठगने का काम करते हैं। 2009 के चुनाव में चटर्जी ने केएमसीइएल खोलवाने का वादा किया था। जनता ने वोट दिया। आज तक केएमसीइएल नहीं खुला। 2014 के चुनाव में बारबेंदिया-जामताड़ा घाट पर अधूरे पुल निमार्ण का वादा किया था। जनता ने वोट दिया। आज तक पुल नहीं बना। 2014 के चुनाव में पहले गलफरबाड़ी को इंडस्ट्रियल हब बनाने का सपना दिखाया। आज तक एक ईंट नहीं रखा गया। अब आइएसएम विस्तार का सपना दिखा रहे हैं। इस चुनाव में जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। मंडल ने कहा कि अरुप चटर्जी निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायक से निरसा का भला होने वाला नहीं है। निरसा में विकास और बदलाव के लिए जनता को मुख्यधारा की राजनीति से जुड़ना चाहिए। झारखंड की भाजपा सरकार से जनता उब चुकी है। अबकी राज्य में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बढ़त लेने के लिए पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर मांझी ने की जबकि संचालन दुलाल चक्रवर्ती ने किया।

मौके पर बोदीलाल हांसदा, उषा सिंह, सलीम अंसारी, आबुल अंसारी, कासिम अंसारी, टारजन दा, देवाशीष गोस्वामी, बंदना गोस्वामी, उपेंद्र नाथ पाठक, बादल मंडल, अरुण बाउरी, नाजीर शेख, देबान किस्कू, रामकुमार मरांडी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.