झामुमो सुप्रीमो ने सीएम पर बोला हमला, कहा-जनता को छल रही झारखंड सरकार Dhanbad News
भाजपा घोषणाओं की पार्टी है। मुख्यमंत्री केवल बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं। किसानों को बीज-खाद नहीं मिला है।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 08:39 AM (IST)
बरवाअड्डा, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर सरकार ने झारखंड का विकास केवल कागजों में किया है। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि 2018 में 24 घंटा बिजली नहीं दे पाया तो वोट मांगने नहीं आएंगे। आज राज्य बिचली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री सिर्फ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता को छल रहे हैं। उक्त बातें रविवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पत्रकारों से कही।
उन्होने कहा कि भाजपा घोषणाओं की पार्टी है। मुख्यमंत्री केवल बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं। किसानों को बीज-खाद नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जनता के हित के लिए झामुमो बिजली, पानी, किसान एवं राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कार्यकताओं को विधानसभा के तैयारी में जुट जाने को कहा। जिला अध्यक्ष रमेश टूडु, पवन महतो, रतीलाल टुडू, पैगाम अली, इजाज मल्लिक, अख्तर, अंतिम महतो, माथुर अंसारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें