Move to Jagran APP

केक काट दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प

निरसा क्षेत्र कभी व्यावसायिक तथा औद्योगिक रूप में जाना जाता था। लाल झंडा वालों ने सभी उद्योगों को बंद करा दिया। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा करते हैं। लाभ किसे मिलता है, कोई नही जानता।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 04:07 PM (IST)
केक काट दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प
केक काट दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प

चिरकुंडा, जेएनएन। चिरकुंडा स्थित सब्जी बाजार में झामुमो द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 75वें जन्मदिवस पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल व जिला अध्यक्ष रमेश टुडु की मौजूदगी में विभिन्न दलों को छोडकर दर्जनों लोग झामुमो में शामिल हुए। 

loksabha election banner

अशोक मंडल ने कहा कि निरसा क्षेत्र कभी व्यावसायिक तथा औद्योगिक रूप में जाना जाता था। लाल झंडा वालों ने सभी उद्योगों को बंद करा दिया। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा करते हैं। लाभ किसे मिलता है यह कोई नही जानता। स्कूल तो हैं लेकिन शिक्षक नहीं। अस्पताल के भवन तो हैं पर दवा व चिकित्सक का अता-पता नहीं। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि 40 वर्षों तक जिसे लेकर जेएमएम सुप्रीमो ने जंगल, पहाड़, खाक छानीं, ना जाने कितनी यातनाएं सहीं। फिर भी झारखंडियों को वो सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहीं जिनका सपना गुरुजी ने देखा था। झामुमो गुरुजी के सपनों के झारखंड बनाने का संकल्प लेता है। 

इसके पूर्व केक काट मिठाइयां बांटी गईं। समारोह की अध्यक्षता मो. फारूक व संचालन मानिक लाल गोराई ने किया। समारोह को काजल चक्रवर्ती, उपेन्द्र नाथ पाठक, डॉ. विजय कुमार सिह, नईम शेख, बोदीलाल हासंदा, रामनाथ सोरेन, दिनेश ङ्क्षसह, दुखु वेग, जानकी राखा, कल्याण राय, प्रमिला मरांडी, मो. आरीफ आदि लोगों ने संबोधित किया। पश्चिमी टुंडी पोखरिया शिबू आश्रम में दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक मथुरा महतो, जिला महिला सहसचिव मीणा रानी हेम्ब्रम, फूलचांद किस्कु, छोटू अंसारी, संतुंलाल किस्कू, एतवारी सोरेन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.