Move to Jagran APP

अलकडीहा में झाकोमयू व झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

अलकडीहा : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के साउथ तिसरा कर्मशाला मुख्य गेट पर शनिवार को झारखंड क

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 06:41 PM (IST)
अलकडीहा में झाकोमयू व झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
अलकडीहा में झाकोमयू व झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

अलकडीहा : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के साउथ तिसरा कर्मशाला मुख्य गेट पर शनिवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन व झामुमो  के बैनर तले मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। यूनियन के संयुक्त  महामंत्री चंडी चरण देव ने कहा कि सरकार असंगठित मजदूरों के खिलाफ विधेयक  पारित  कराना  चाहती  है। इसके पारित होने के बाद मजदूरों का शोषण और बढ़ जाएगा। झामुमो विधेयक के विरोध में सदन से सड़क तक विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो  क्षेत्र में चक्का जाम आंदोलन भी करेंगे। मौके पर अशोक ¨सह, रविलाल टुडू, हराधन, राजकुमार पासवान, रामभजन रजक, जुगनू निषाद, बबलू राय, प्रेम राय, बबलू निषाद, चंदर चौहान, प्रह्लाद ¨सह, पंचु ¨सह, दिलीप देव, गोरचंद महतो, सुरेश बासकी, माणिक बाउरी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.