विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियलगोरा में महिला से मारपीट के नौ आरोपितों पर मामला दर्ज, बस्ती में पुलिस तैनात

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Jul 2020 03:33 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 06:21 AM (IST)

जामाडोबा जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा सात नंबर में दूसरे दिन भी तनाव का माहौल रहा। महिला के फर्द बयान ...और पढ़ें

जियलगोरा में महिला से मारपीट के नौ आरोपितों पर मामला दर्ज, बस्ती में पुलिस तैनात
जियलगोरा में महिला से मारपीट के नौ आरोपितों पर मामला दर्ज, बस्ती में पुलिस तैनात

जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा सात नंबर में दूसरे दिन भी तनाव का माहौल रहा। महिला के फर्द बयान पर बस्ती के नौ युवकों के खिलाफ जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज किया गया है। चार स्थानीय युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तनाव को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है। बता दें कि कोल कर्मी सुरेंद्र हाजरा की पत्नी गीता देवी की पिटाई एक समुदाय के कुछ युवकों ने सोमवार की शाम पास के मंदिर जाने के दौरान कर दी थी। फब्तियां कसने का विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई थी। जख्मी महिला का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। गीता ने फर्द बयान में कहा कि सोमवार की शाम शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थी। तभी दूसरे समुदाय के युवकों का समूह पीपल गाछ के नीचे बैठा हुआ था। जो हमें देखकर फब्तियां कसते हुए गालियां देने लगे। विरोध करने पर हमारे साथ लाठी-डंडे के साथ मारपीट की। इससे हमारे सिर और कमर में गंभीर चोट आई है। पिटाई करनेवाले युवकों में सद्दाम अंसारी, रियाज, नसरुद्दीन, मिटू अंसारी, शहादत, शाहिल, कैफ, शहबत व मोइनुद्दीन का पुत्र शामिल है। दूसरी ओर सद्दाम की मां अनु परवीन ने थाना में ऑनलाइन मामला दर्ज कराते हुए कहा कि शिव मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ उनका पुत्र पबजी खेल रहा था। तभी कुछ युवक मेरे खिलाफ फब्तियां कस रहे थे। मेरे पुत्र ने जब विरोध किया तो उसे चाकू दिखाकर मारपीट करते हुए पेट्रोल छिड़ककर जला देने की धमकी दी गई। धमकी देनेवाले युवकों में राजकुमार साव, राजू साव, अमरजीत साव, सुनील साव आदि युवक शामिल थे।

..

जख्मी महिला गीता के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य थी।

- सत्यम कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।