Jharkhand Weather Today: इस तारीख से पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान; पढ़ें मौसम का हाल
Jharkhand Weather झारखंड में मानसून के प्रवेश के बाद कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन अब मौसम विभाग ने जो खबर दी है वह सावधानी के साथ-साथ राहत भरी खबर है। दरअसल 30 जून से पूरे झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अब झारखंड के बचे हुए इलाकों में भी बारिश होगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ रांची। Jharkhand Weather News: दो दिन पहले झमाझम बारिश करा कर मानसून फिर सुस्त हो गया। सोमवार के बाद मंगलवार व बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। परिस्थितियां भी बनी पर बारिश नहीं हुई। गुरुवार को भी बारिश की संभावना कम है। 28 व 29 को आंधी व गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।
30 जून और 1 जुलाई को पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट
30 जून से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 जून व एक जुलाई को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।
तेज आंधी चलने की भी संभावना, हो सकता है नुकसान
गर्जन के साथ 30 से 40 की गति से कुछ हिस्से में आंधी चलने की भी संभावना है। इस आंधी से नुकसान की भी संभावना है। 28 व जून को वर्षा में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से वर्षा का ग्राफ बढ़ेगा। पूरे राज्य में वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर, मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के असर से मानसून की गति धीमी है। जब तक पश्चिमी हवाएं कमजोर नहीं होंगी, तब तक मानसून के बादल अपना प्रभाव नहीं दिखा सकेंगे।
अब 40 से नीचे पहुंचेगा तापमान
इस बार सामान्य से कम बारिश
1.1 डिग्री गिरा पारा, पांच दिनों में पांच डिग्री गिरने का अनुमान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।