कांग्रेस ने धनबाद नगर आयुक्त के समक्ष रखी निगम की समस्याएं, मिला सकारात्मक आश्वासन Dhanbad News
कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने कहा कि कतरास झरिया धनबाद सिंदरी निगम क्षेत्रों में बरसात की वजह से हर वार्ड में नाली जाम है। जल जामाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शमशेर आलम ने मंगलवार को नए नगर आयुक्त सत्येंद्र आयुक्त से मिलकर निगम क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। शमशेर आलम ने कहा कि कतरास, झरिया, धनबाद, सिंदरी निगम क्षेत्रों में बरसात की वजह से हर वार्ड में नाली जाम है। जल जामाव होने तथा हर वार्ड में कचरे के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कोरोना जैसी महामारी को लेकर अविलंब निगम क्षेत्र की इस ज्वलंत समस्या को देखते हुए सफाई करानी चाहिए। सैनिटाइजर करने की भी आवश्कता है।
शमशेर आलम ने कहा कि निगम क्षेत्र में पानी के कनेक्शन लिए राशि जमा किए हुए काफी समय बीत चुका है, कई महीने से इंतजार करने के बाद भी पानी का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। निगम की ओर से महिला समूह का सिलाई सेंटर संचालित हो रहा है। काम कराने के बाद भी दस माह बीत गए, वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इसके कारण भुखमरी की स्थिति हो गई है। मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग कराई जाए। नगर आयुक्त सकारात्मक आश्वासन दिया। मौके पर राजू नोनिया, जाहिर अंसारी, बिरेंद्र गुप्ता,अमन साव, शोहराब अंसारी, नवीन पासवान, संजय पांडेय, इमतियाज आलम थे।