Move to Jagran APP

हाथी से डर गए झारखंड कांग्रेस के बड़बोल विधायक Irfan, मुख्यमंत्री से मांग रहे गोली मारने का आदेश; पढ़ें पूरा मामला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा के विधायक डाक्टर इरफान अंसारी तनाव में हैैं। हेमंत सरकार से गजराज को गोली मारने की आदेश देने की मांग कर डाली है। इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैैं। साइबर अपराध का गढ़।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 10:31 PM (IST)
हाथी से डर गए झारखंड कांग्रेस के बड़बोल विधायक Irfan, मुख्यमंत्री से मांग रहे गोली मारने का आदेश; पढ़ें पूरा मामला
इरफान अंसारी और जंगली हाथी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, अश्विनी रघुवंशी। टुंडी में जंगल है। पहाड़ है। यहां इंसान रहते हैैं, हाथी भी। हाथी हमेशा समूह में रहते हैैं। बिछड़ गए तो आफत तय है। समूह से बिछड़े एक गजराज ने ऐसा तांडव मचाया है कि जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डाक्टर इरफान अंसारी तनाव में हैैं। हेमंत सरकार से गजराज को गोली मारने की आदेश देने की मांग कर डाली है। इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैैं। साइबर अपराध का गढ़। धनबाद के टुंडी से गजराज निकले तो जामताड़ा, देवघर होते हुए संथालपरगना के बड़े हिस्से का विचरण कर आए। जिस इंसान ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की, वो दुनिया से उठ गया। गजराज से पंगा लेने के कारण एक दर्जन लोग भगवान का प्यारे हो चुके हैैं। इंसान को लगता है कि गजराज उनकी आबादी में घुस रहे हैैं। गजराज का तो सारा जग अपना है। देखिए, एनकाउंटर होगा या गजराज बचते हैैं।

loksabha election banner

शहर की सरकार के इतने दावेदार

धनबाद नगर निगम के चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। आधे संसदीय क्षेत्र के बराबर है क्षेत्रफल। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल निवर्तमान मेयर हैैं। मजेदार है कि महापौर की कुर्सी के सर्वाधिक ख्वाहिशमंद भाजपा में ही हैैं। बंगाल चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का सफल प्रबंधन कर चुके निवर्तमान मेयर से गृह शहर के भाजपाई संभल नहीं पा रहे हैैं। मेयर का चुनाव लडऩे के लिए दावेदारों में रागिनी सिंह, भाजपा विधायक ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी, मानस प्रसुन, अंकेश राज, भृगुनाथ भगत समेत अनेक नाम हैैं। पिछली बार नगर निगम क्षेत्र का मतदाता नहीं होने के कारण सावित्री देवी चुनाव नहीं लड़ सकी थी। अब वो नगर निगम क्षेत्र की मतदाता भी हो चुकी हैैं। दलीय आधार पर चुनाव होना है। टिकट के लिए खूब मारामारी होगी। सो, मेयर के लिए पहले अपने सियासी घर में लडि़ए शेखर साहब।

मास्क लगाइए, सालगिरह मनाइए

सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह कमाल के राजनेता हैैं। 75 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव में टिकट पाए। 56 साल पहले मीरा सिंह से विवाह हुआ था। नाती-पोतों के साथ शादी की सालगिरह मनाई तो युवाओं सा उत्साह दिखा। भाजपा नेत्री रमा सिन्हा और उनके पति बाघमारा कालेज के प्राचार्य डाक्टर रंजन सिन्हा ने कोरोना काल में सांसद से पौधा लगवा गए। सांसद को बधाई देने आए अधिकतर लोग पीएम का यह मंत्र भूल गए थे, वैक्सीन के साथ दो गज दूरी और मास्क भी जरूरी। भाजपा विधायक राज सिन्हा मुंह से नाक तक मास्क लगाकर आए। अभिनेता देव आनंद की तरह सदाबहार राजनेता पीएन बाबू ने भी इसके बाद सबको मास्क लगाने का संदेश दिया। उसी दिन झामुमो नेता अमितेश सहाय एवं कविता सहाय ने भी वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। पुष्पगुच्छ लेकर लोग आए। नजारा समान था।

चलो यार धक्का मार

कतरास हो या झरिया, पुलिसवाले कभी भी सुकून से नहीं रहते। कोयला की काली कमाई के लिए कभी भी कुछ भी हो सकता है। सफेदपोश भरे पड़े हैैं। कब बवाल करा दें, अंदाज भी नहीं लगा सकते। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए पुलिस के पास संसाधन बेहतर होना चाहिए। शनिवार को कतरास थाना की गश्ती गाड़ी निकलने को थी। अचानक कुछ युवक तेज रफ्तार से निकले तो एक जवान ने आवाज लगाई, 'चलो यार धक्का मार।Ó टाटा की सफारी कोई हल्का वाहन तो है नहीं कि आसानी से स्टार्ट हो जाय। पसीना बहा तो गाड़ी चालू हुई। बिगड़ैल युवक तबतक निगाहों से बेहद दूर निकल चुके थे। अब पुलिस वाले गश्त गाड़ी को कबतक चालू रखे। डीजल भी तो सैकड़ा छूने को है। गाड़ी की सालभर मरम्मत को सिर्फ 10 हजार रुपये मिलते हैैं। खाकीवालों के पास भी झंझट कम नहीं हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.