Move to Jagran APP

उग्रवाद प्रभावित कटानिया से पहली बार मुखिया बने मंसू रजक, कहा- अबतक जो कुछ झेला, पहले उसे ठीक करेंगे

Jharkhand Panchayat Chunav result 2022 त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। हालांकि इस दिन कई लोगों की किस्‍मत पलटी। इसी तरह कभी उग्रवाद से प्रभावित रही टुंडी की कटानिया पंचायत से पहली बार मंसू रजक मुखिया पद पर जीते।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 07:39 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 07:39 AM (IST)
उग्रवाद प्रभावित कटानिया से पहली बार मुखिया बने मंसू रजक, कहा- अबतक जो कुछ झेला, पहले उसे ठीक करेंगे
कटनिया पंचायत से मंसू रजक पहली बार मुखिया पद पर जीते।

जागरण संवाददाता, धनबाद: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। हालांकि इस दिन कई लोगों की किस्‍मत पलटी। इसी तरह कभी उग्रवाद से प्रभावित रही टुंडी की कटनिया पंचायत से मंसू रजक पहली बार मुखिया पद पर जीते। अपनी जीत के साथ ही उन्‍होंने नया रिकॉर्ड भी बनाया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बुधवार की शाम मंसू जैसे ही सर्टिफिकेट लेकर बाहर आए, कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था। कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उनके हाथ में बुके थमाकर उन्‍हें माला पहनाई।

loksabha election banner

इधर, मंसू रजक ने बताया कि वह पहली बार मुखिया चुने गए हैं। आरोप लगाया कि पिछले मुखिया के कार्यकाल में पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। यही वजह रही कि इस बार पंचायत की जनता ने मुझे विश्वास करके चुना है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद का बहाना बनाकर क्षेत्र में वर्षों से विकास का काम ही नहीं हुआ है। अब इसे पूरा करना है। उन्‍होंने कहा कि जो कुछ अबतक झेला है, सबसे पहले अब उसे ठीक करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार: मंसू रजक ने बताया कि जीतने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता प्रखंड और पंचायत से भ्रष्टाचार को खत्म करना है। घूस लिए बिना किसी भी लाभुक का आवास नहीं बन रहा है। किसी से 15 तो किसी से 20 हजार रुपये रिश्‍वत आवास के नाम पर मांगी जा रही है। अब मुखिया बनने के बाद किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाएगी।

कमारडीह पंचायत के मुखिया बने जयनारायण मंडल, कहा जनता ने भरोसा दिखाया: दूसरी और टुंडी के उग्रवाद से प्रभावित रहे कमारडीह पंचायत में जय नारायण मंडल मुखिया चुने गए हैं। इससे पहले उनकी पत्‍नी मुखिया थीं। चुनाव जीतने के बाद मंडल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि 400 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपने पंचायत के लोगों को दिया है। आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा। क्षेत्र में पानी और बिजली के लिए विशेष काम कर रहे हैं। युवाओं के रोजगार के लिए भी काम हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.