झारखंड के नेताओं को चढ़ा 1980s Photo Trend का खुमार, सोशल मीडिया पर AI तस्वीरों से बटोर रहे सुर्खियां
इंटरनेट पर 1980 के दशक का विंटेज लुक ट्रेंड (1980 Trend) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेन जी ...और पढ़ें

नेताओं में सोशल मीडिया ट्रेंड्स का खुमार। फोटो- सोशल मीडिया
आशीष सिंह, धनबाद। इन दिनों इंटरनेट प्लेटफार्म पर 1980 के दशक का विंटेज लुक ट्रेंड (80 लुक चैलेंज) तेजी से वायरल हो रहा है। जेन जी से लेकर जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों तक, हर कोई इस रेट्रो अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर कर खुद को एक अलग खुशी और यादों की यात्रा का अहसास करा रहा है।
इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर 80 के दौर के पहनावे, हेयरस्टाइल और क्लासिक लुक की रील्स और फोटो की बाढ़ सी आ गई है। राजनेताओं की इन 80 के दशक की तस्वीरों पर यूजर्स और उनके प्रशंसकों की ओर से एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
-1789199881895.webp)
80 के ट्रेंडिंग लुक में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह। सोशल मीडिया
कोई उन्हें उस दौर का बालीवुड हीरो बता रहा है, तो कोई पुराने दौर की सादगी की तारीफ कर रहा है। कुल मिलाकर राजनीति की व्यस्त दिनचर्या के बीच जन प्रतिनिधियों का यह नया और अनूठा अंदाज इंटरनेट मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
सांसद ढुलू महतो ने पीएम मोदी के साथ साझा की 80 स्टाइल तस्वीर
इसी ट्रेंड के रंग में रंगते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने भी अपना 80 का अवतार प्रशंसकों के साथ साझा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 80 के दशक की शैली में एआइ जेनरेटेड एक विशेष तस्वीर पोस्ट की।

80 के ट्रेंडिंग लुक में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ धनबाद सांसद ढुलू महतो। फोटो -सोशल मीडिया
सांसद ने कैप्शन में लिखा - एक स्मरणीय लम्हा, 80 की शैली में पुनःकल्पित। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक विशेष लम्हा। उनका यह अंदाज इंटरनेट मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।
पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हुईं भावुक, राज सिन्हा भी ट्रेंड में शामिल
झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी इस ट्रेंड को अपनाते हुए अपने दिवंगत पति व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के साथ 80 के दौर के लुक वाली एक बेहद भावुक तस्वीर साझा की।

80 के ट्रेंडिंग लुक में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने पति दिवंगत पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के साथ। जागरण
उन्होंने पुरानी यादों को संजोते हुए लिखा है - बैक टु वेयर वी नेवर वर, एंड विल नेवर बी आन ज बैंड वैगन यानी वहां वापस लौट रहे हैं जहां हम कभी नहीं थे और कभी हो भी नहीं पाएंगे। हम भी अब इस ट्रेंड के बहकावे-कारवां में शामिल हैं।

80 के ट्रेंडिंग लुक में धनबाद विधायक राज सिन्हा। फोटो- सोशल मीडिया
उनकी इस पोस्ट ने समर्थकों और नेटिजंस को काफी भावुक कर दिया। इसके अलावा, धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी 80 के दशक के चैलेंज का हिस्सा बने और अपनी विंटेज तस्वीर इंटरनेट पर साझा की।
यह भी पढ़ें- कालीघाट मंदिर में देवी को मछली चढ़ाने पर बोले कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, कहा- सदियों पुरानी परंपरा को रोकना अपराध
