विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: कोयला व आभूषण कारोबारी सहित डॉक्टर भी प्रिंस खान को दे रहे रंगदारी, गिरफ्तार सहयोगी उगल रहा के राज

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Fri, 17 Nov 2023 12:39 AM (IST)

प्रिंस खान तक रंगदारी का पैसा पहुंचाने वाले गाजियाबाद के वीर सिंह को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज ...और पढ़ें

प्रिंस खान का गिरफ्तार सहयोगी पुलिस के सामने उगल रहा के राज। (फाइल फोटो)
प्रिंस खान का गिरफ्तार सहयोगी पुलिस के सामने उगल रहा के राज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कोयला व आभूषण कारोबारी सहित डॉक्टर भी दे रहे हैं रंगदारी।
  2. गाजियाबाद से गिरफ्तार वीर सिंह ने पुलिस को दी जानकारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रिंस खान तक रंगदारी का पैसा पहुंचाने वाले गाजियाबाद के वीर सिंह को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीर ने अपने बयान में पुलिस को प्रिंस तक कैसे पैसा पहुंचाया जाता था, इसकी पूरी जानकारी दी है।

उसने पुलिस को यह भी बताया है कि अभी प्रिंस का दुबई में मददगार कौन है। इसके अलावा, वीर ने पुलिस को धनबाद के 15 व्यापारियों के नाम भी बताए हैं, जो प्रिंस खान को रंगदारी का पैसा दे रहे हैं। यह सारे नाम पुलिस के पास है। हालांकि, पुलिस अभी इन नामों को उजागर नहीं कर रही है।

प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करेगी पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो ऐसे व्यापारियों से पुलिस ने बातचीत की है और उन्हें रंगदारी देने से मना किया गया है। पुलिस इससे अधिक प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्लान बना रही है। अभी पुलिस ऐसे व्यापारियों को पीड़ित मानकर चल रही है, लेकिन उन्होंने रंगदारी देना बंद नहीं किया तो उन्हें बाद में अपराधी की मदद करने की श्रेणी में रखा जाएगा।

डर के कारण रंगदारी देने को मजबूर व्यापारी

पुलिस के पास जो लिस्ट है, उसमें कोयला, आभूषण और वाहन कारोबारी सहित कई तरह के व्यापारी मौजूद हैं। इसके अलावा एक-दो चिकित्सक के नाम भी पुलिस को मिले हैं। हालांकि, जिनसे भी अभी तक पुलिस की बात हुई है, उनलोगों का कहना है कि डर के कारण वह रंगदारी देने को तैयार हुए हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने की पूरी गांरटी भी दी है।

यूपी समेत कई राज्यों के माध्यम से प्रिंस तक पहुंचते हैं पैसे

पुलिस सूत्रों की मानें तो इनके अलावा भी धनबाद में कई ऐसे व्यापारी हैं, जो प्रिंस खान को रंगदारी दे रहे है। उनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने अभी तक जिन बैंक खातों की जांच कर उन्हें बंद कराया है, उनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के हैं।

पूर्व में जब धनबाद के दस लोगों को पुलिस ने पकड़ा था तो उस वक्त भी उत्तर प्रदेश के बैंक खाते ही सबसे अधिक पाए गए थे। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब के बैंक खाते भी पुलिस ने बंद करवाए थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: नौकरी का लालच देने वाले दलालों से रहें सावधान, अभ्यर्थियों से JSSC की अपील

Ranchi News: दीपावली पर जहरीली हो गई थी झारखंड की हवा, जानें अब किस शहर का कैसा है हाल