Move to Jagran APP

JAC 10th Result 2021: परीक्षा परिणाम जारी, 95 फीसद से ज्यादा पास, धनबाद के 19816 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन; www.jacresults.com पर देखें डिटेल्स

JAC 10th Result 2021 झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम आ गया है। धनबाद जिले में 10वीं और 12वीं के 54 हजार छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। 10वीं का आ गया। अब 12वीं का इंतजार है। जैक मैट्रिक के नतीजे jacresults.com देखे जा सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 05:33 PM (IST)
झारखंड 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। JAC 10th Result 2021 झारखंड 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 95 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेट्स पास कर गए हैं।  95.90 प्रतिशत छात्र तथा 95.96 प्रतिशत छात्राएं सफलता मिली है। दसवीं में राज्य भर के करीब 4 लाख विद्यार्थी है। अब 12वीं की परीक्षा परिणाम की बारी है। 12वीं का रिजल्ट भी 31 तक जारी कर दिया जायेगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा नहीं ली गई है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट दिया गया है।

loksabha election banner

10वीं और 12वीं के 55 हजार छात्र

झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम आ गया है। धनबाद जिले में 10वीं और 12वीं के 54 हजार छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। 10वीं का आ गया। अब 12वीं का इंतजार है।  इसके लिए बोर्ड की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जैक मैट्रिक के नतीजे jacresults.com देखे जा सकते हैं।

19816 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल दसवीं का परिणाम गुरुवार को दोपहर बाद आ गया। धनबाद जिले में दसवीं के 29,816 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 29,014 छात्र-छात्रााओं को सफलता मिली। इनमें से 19638 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई है। वहीं 8655 छात्र=छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल हुए हैं। जबकि 721 छात्रों ने तीसरे स्थान पर सफलता पाई है। 802 छात्र-छात्राएं फेल हुए है।

धनबाद में दसवीं के टॉप फाइव

1- संतोषी कुमारी, दुलाल केवट-लक्ष्मी देवी, प्रोजेक्ट आरबीयू विद्यालय कतरास बाजार : 484, 96.80

1- कोयल कुमारी पांडेय, अजय कुमार पांडेय-चांदनी देवी, अपग्रेड हाई सिंगदाहा : 484, 96.80

2- प्रियांशु कुमार, जानकी प्रसाद साव-प्रमिला देवी, मंदाकिनी हाई स्कूल बड़ा जमुआ : 481, 96.20

3- आयुष कुमार, रंजीत प्रसाद पांडेय-तनुजा पांडे, मंदाकिनी हाई स्कूल बड़ा जमुआ : 479, 95.80

4- राहुल कुमार, दुधेश्वर कुमार-दुमानी देवी, प्रस्तावित आरएमएस हाई स्कूल महोदा : 478, 95.60

5- दिव्या केसरी, रंजीत केसरी-पूनम केसरी, लोदना कोलियरी हाई स्कूल लोदना : 477, 95.40

धनबाद के पड़ोसी गिरिडीह के छात्रों का बंजा डंका

जैक 10वीं के परीक्षा परिणाम में धनबाद के पड़ोसी जिले  गिरिडीह का परिणाम सबसे अधिक 97.82 प्रतिशत रहा। गिरिडीह के सर्वाधिक छात्र राज्य में प्रथम श्रेणी से सफल हुए हैं। 26 हजार पांच सौ 93 छात्रों को 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुआ है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी 10वीं के परिणाम में दुमका पिछड़ गया है। यहां 92.83 प्रतिशत छात्र सफल रहे।  झारखंड में 2 लाख 70 हजार 931 छात्रों को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। 1 लाख 33 हजार 924 छात्रों को सेकेंड डिविजन मिला है। जबकि 11 हजार 69 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई है।

 झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर में नहीं होंगे टॉपर

जैक रिजल्ट में इस बार कोई भी विद्यार्थी टॉपर नहीं होगा। न तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से टॉपरों की सूची जारी की जाएगी और न ही दूसरे माध्यम से टॉपर निकाले जाएंगे। जैक की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि इस बार टॉपरों की सूची जारी नहीं होगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा इस बार नहीं ली गई है, ऐसे में छात्र-छात्राएं पिछली कक्षा के अंक के आधार पर प्रमोट किए जा रहे हैं, ऐसे में टॉपर लिस्ट जारी करना सही नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.