Move to Jagran APP

Jharkhand BJP: दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी चुनाैती, निशिकांत के आरोपों की सीबीआइ जांच कराए सरकार

Jharkhand BJP भारतीय जनता पार्टी ने बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दीपक प्रकाश सोमवार को बोकारो आए थे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 08:40 PM (IST)
Jharkhand BJP: दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी चुनाैती, निशिकांत के आरोपों की सीबीआइ जांच कराए सरकार
Jharkhand BJP: दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी चुनाैती, निशिकांत के आरोपों की सीबीआइ जांच कराए सरकार

बोकारो, जेएनएन। Jharkhand BJP कथित दुष्कर्म और जमीन खरीद में धोखाधड़ी प्रकरण को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर वार चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार वार-पलटवार कर रहे हैं। मानहानि के मुकदमे से लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। इस मुद्दे पर झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाैती दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

loksabha election banner

हेमंत सरकार के उब गई झारखंड की जनता

भारतीय जनता पार्टी ने बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दीपक प्रकाश सोमवार को बोकारो आए थे। उन्होंने बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन पर हमला बोला। कहा-बोकारो सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोयला, पत्थर व बालू का अवैध धंधा चल रहा है। यह बात भाजपा नहीं कह रही है बल्कि झामुमो की विधायक सीता सोरेन का कहना है। सीता ने पिछले दिनों कहा था कि संताल से पत्थर बंग्लादेश भेजा जा रहा है। संताल के पत्थर खदान चलाने वालों की जांच होनी चाहिए। 

सिदो-कान्हू के वंशज को न्याय दिलाने में सरकार विफल

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है। बाबू लाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने दे रही है तो सिद्धाे-कान्हू के वंशज को अब तक न्याय नहीं दिला पाई है। सिदो-कान्हू के वंशज की हत्या के बाद मुख्यमंत्री झांकने तक बरहेट नहीं गए। शहर में उग्रवादी दस्तक दे रहे हैं। भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है। बिजली चौपट हो गई। सड़क बन नहीं रही है। बेरमो व दुमका चुनाव में भाजपा को जनता जिताएगी। मौके पर चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, जिलाध्यक्ष भरत यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

झारखंड में चल रहा ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि खजाना खाली है, तो सरकार श्वेत पत्र जारी करे और बताए कि उसके पास किस मद में कितना पैसा है। यह दुर्भाग्य है कि यहां सरकार केन्द्र से मिले राशि में भी गड़बड़ी हो रही है। पीपीई किट से लेकर मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में हेराफेरी है। डीएमएफटी का एक हजार करोड़ रुपये है। पर सरकार खर्च नहीं कर पा रही । कोरेान के समय जहां पूरी दुनिया परेशान हैं वहीं प्रदेश की सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चला रही है। इससे प्रवासी को तो नहीं सत्ताधारी दल के नेताओं को रोजगार जरूर मिल रहा है।

भाजपा नेताओं में कोरोना, कांग्रेस को छूट

कोरोना संक्रमण के नाम पर भाजपा नेताओं को परेशान करने को लेकर भी दीपक प्रकाश ने हमला बोला। कहा- वे जब राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर दिल्ली से लौटे तो होम क्वॉरंटाइन कर दिया गया। वहीं मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पूरे राज्य घूमकर कर दिल्ली चले गए। उनके कारण किसी को कोरोना नहीं हो रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव जिस विभाग के मंत्री हैं उसी विभाग में जनता को अनाज नहीं मिल रहा है और अनाज सड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री दूसरे धुन में है। कोरोना के समय में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करना चाहिए तो उसमें फेल साबित हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.