झाड़-फूंक करते-करते तांत्रिक ने घर में अकेली महिलाओं से किया यह काम, अब पुलिस उतार रही भूत Dhanbad News
तांत्रिक नटवर ने मंटू को थोड़ा चावल देकर कतरास मोड के समीप एक मंदिर में रख आने को कहां। जिसे मंटू ने स्वीकर करते हुए वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने महिलाओं से बदमाशी शुरू कर दी।
झरिया, जेएनएन। घर में प्रवेश करते ही तांत्रिक नटवर की बुरी नजर महिलाओं पर पड़ गई। उसने मंटू को घर से दूर रखने का तुरंत तरीका ढूंढ निकाला। चावल देकर मंदिर में रख आने का आदेश दिया। मंटू झांसे में आ गया। उसके घर से बाहर पांव रखते ही तांत्रिक ने अपना काम शुरू कर दिया। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर आस-पास के लोग जुट गए। जमकर तांत्रिक की पिटाई की।
हुआ यूं कि चासनाला में रहने वाला तांत्रिक नटवर सिंह मंगलवार की रात लिलोरीपथरा के समीप घूम रहा था। इसी दौरान लिलोरीपथरा निवासी मंटू रवानी से उसकी मुलाकात हो गई। जब उसने देर रात को घुमने की वजह जाननी चाही तो उसने कहा कि वह तांत्रिक है। लोगों के यहां झाड़ फूंक किया करता है। यह सुन मंटू उसे अपने घर ले जाकर झाडफ़ूंक को कहा। इसी दौरान नटवर ने मंटू को थोड़ा चावल देकर कतरास मोड के समीप एक मंदिर में रख आने को कहां। जिसे मंटू ने स्वीकर करते हुए वह वहां से चला गया।
इधर घर पर अकेली महिलाओं के साथ उसने बदनीयती के साथ झाड़-फूंक करने लगा। जिससे महिला हंगामा करने लगी। यह सुनकर आसपास के लोग वहां धीरे-धीरे जुटने लगे। जहां स्थानीय लोगों ने देखा कि घर में मौजूद बच्चे बेहोश पड़ा हुआ था। जबकि तांत्रिक गलत नियत से घर में घुसा हुआ है। इसके बाद लोगों ने तांत्रिक नटवर की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर नटवर को पकड़कर झरिया थाना ले आई। झरिया पुलिस तांत्रिक को दो दिन से हवालात में बंद रख उसका भूत उतार रही है।