Move to Jagran APP

ताबूत में धोखरा आया दिनेश का शव, परिवार में मचा कोहराम

धोखरा धोखरा देवानडीह टोला निवासी धीरेन गोराई के 26 वर्षीय मृतक पुत्र दिनेश गोराई का शव मंगलवार की सुबह गोवा से गांव में पहुंचा। शव ताबूत में था। शव जैसे ही मृतक के आवास देवानडीह टोला पहुंचा परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 06:47 PM (IST)
ताबूत में धोखरा आया दिनेश का शव, परिवार में मचा कोहराम

संस, धोखरा : धोखरा देवानडीह टोला निवासी धीरेन गोराई के 26 वर्षीय मृतक पुत्र दिनेश गोराई का शव मंगलवार की सुबह गोवा से गांव में पहुंचा। शव ताबूत में था। शव जैसे ही मृतक के आवास देवानडीह टोला पहुंचा, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के करूण क्रंदन से टोला में शोक छा गया। स्वजन दहाड़ मार कर शव से लिपट रोने लगे। शव को देखने पहुंचे ग्रामीण महिलाओं की आंखें भी भर आई। गांव के लोग मृतक के स्वजन को सांत्वना दे रहे थे। मृतक की मां भानु देवी रो रोकर लोगों से कह रही थी कि अगर मेरा बेटा दोबारा गोवा कमाने नहीं जाता तो वह आज जिदा रहता। भानु ने कहा कि इस साल उसकी शादी करने की सोच रहे थे। कई घरों में चर्चा चल रही थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। स्वजनों ने बताया कि गोवा के मठ गांव शहर में स्थित फिडमोर रेस्टोरेंट में दिनेश वेटर का कार्य करता था। अचानक उसके पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी तबीयत काफी खराब हो गई। इससे उसकी मौत हो गई। गोवा से कारगो विमान से शव रांची लाया गया था। यहां से स्वजन शव लेकर धोखरा आवास पहुंचे। मृतक के घर मुखिया शत्रुघ्न महतो, निरंजन महतो, निमाई गोराई, सीताराम, मदन महतो, सुबल महतो, चौधरी चरण, भूपति महतो समेत दर्जनों ग्रामीण ने दुखी परिवार को सांत्वना दी। दिनेश के शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.