Move to Jagran APP

भगवान भरोसे चल रहा है झरिया का कंटेनमेंट जोन

झरिया झरिया के कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की लापरवाही से लोगों में इन दिनों आक्रोश छाया है। कंटेनमेंट जोन से प्रशासन कोरोना मरीज को अस्पताल में तो भर्ती करा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 04:34 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:14 AM (IST)
भगवान भरोसे चल रहा है झरिया का कंटेनमेंट जोन
भगवान भरोसे चल रहा है झरिया का कंटेनमेंट जोन

झरिया : झरिया के कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की लापरवाही से लोगों में इन दिनों आक्रोश छाया है। कंटेनमेंट जोन से प्रशासन कोरोना मरीज को अस्पताल में तो भर्ती करा दिया है। लेकिन क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन के प्रति गंभीर नहीं है। कई जगह न जवान की तैनाती है और न ही मजिस्ट्रेट हैं। क्षेत्र व बाहरी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। लोग खरीदारी करने बाजारों में बेधड़क आ जा रहे हैं। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण बढ़ने का डर समाया हुआ है। कोरोना काल में भी बाजार में लोगों का हुजूम लगा रहता है। ऐसा लगता है कि झरिया के कंटेनमेंट कागज पर ही चल रहे हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन को प्रशासन ने बांस से सीलकर कोरोना जोन होने का बैनर लगाया गया है। यहां के लोगों के लिए राशन की भी व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की है। कंटेनमेंट जोन भगवान भरोसे ही चल रहे हैं। कतरास मोड़ आइएसएल स्कूल के पीछे, नीचे राजबाड़ी रोड, सोना पट्टी व श्री श्याम धर्मशाला लाल बाजार में बने कंटेनमेंट से लोग बेधड़क घरों से बाहर निकलकर अपनी दिनचर्या कर रहे हैं। लोगों का कहना है। प्रशासन की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसलिए घर से निकलना पड़ रहा है। कई कंटेनमेंट जोन में जवान व दंडाधिकारी भी तैनात नहीं है। बांस लगाकर मोहल्ले को केवल सील कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.