Move to Jagran APP

शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरीं झरिया विधायक, कहा- बैंकों में लम्बी कतारें देख मन विचलित हो रहा Dhanbad News

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बैंक के बाहर लगी लोगों की कतार पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने लोगों से लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के पालन का अनुरोध भी किया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 11:07 PM (IST)
शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरीं झरिया विधायक, कहा- बैंकों में लम्बी कतारें देख मन विचलित हो रहा Dhanbad News
शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरीं झरिया विधायक, कहा- बैंकों में लम्बी कतारें देख मन विचलित हो रहा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पूरी देश में लॉकडाइन लागू है। धनबाद जिला प्रशासन ने भी इसे पूरे जिले में सख्ती लागू किया है। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी अनुपालन अनिवार्य है। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कई जगहों पर इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। इसको लेकर झरिया विधायक पूर्निमा निरज सिंह ने चिंता व्यक्त की। 

loksabha election banner

दरअसल, गुरुवार को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के एक बैंक के समक्ष लगी लाइन में लोगों को शारीरिक दूरी नियम की अवहेलना करते देखा। इसके बाद विधयाक खुद लोगों के पास पहुंची व लोगों से शारीरिक दूरी नियम का पालन करने को कहा। उन्होंने वहां स्वयं चॉक से गोल घेरा बनाया और लोगों को एक दूसरे से कम से कम एक मीटर दूर रहने की नसीहत दी। हालांकि, बैंक के बाहर गोल घेरा नहीं होने पर उन्होंने चिंता जाहिर की।

पूर्णिमा सिंह ने ट्वीट करके कहा, "लगातार दो दिनों से बैंकों में लम्बी कतारों को देखकर मन विचलित हो रहा है। कई बार प्रयास किया सोशल और फिसिकल डिस्टैंसिंग के महत्व को समझाने का। आपसे विनम्र निवेदन है स्वयं भी इसका ध्यान रखें। आस-पास लोगों को भी याद दिलाएं दूरी बनाने के लिये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.