Move to Jagran APP

Jharia MLA Purnima पहुंचीं मां छिन्नमस्तिका के दरबार, जानिए क्या मांगी मन्नत

पूर्णिमा ने बताया कि काफी दिनों से मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने की ख्वाहिश थी लेकिन व्यस्तता के चलते समय नहीं मिल पा रहा था। आज जाकर यह मौका मिला। मेरे लिए धनबाद की जनता की खुशहाली सर्वोपरि है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:14 PM (IST)
Jharia MLA Purnima पहुंचीं मां छिन्नमस्तिका के दरबार, जानिए क्या मांगी मन्नत
कांग्रेस नेता हर्ष सिंह और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेनएनएन। झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचीं। उनके साथ माैसेरे देवर हर्ष सिंह भी थे। विधायक के परिवार के अन्य सदस्य भी थे। विधायक ने मां की पूजा कर मन्नतें मांगी। पूर्णिमा ने बताया कि काफी दिनों से मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने की ख्वाहिश थी, लेकिन व्यस्तता के चलते समय नहीं मिल पा रहा था। आज जाकर यह मौका मिला।

loksabha election banner

पूर्णिमा नीरज सिंह कांग्रेस की विधायक हैं। वह झरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने शनिवार को सपरिवार रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा की। विधायक ने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में माथा टेककर झारखंड, झरिया समेत कोयलांचल वासियों की कुशलता की कामना की। पूर्णिमा ने बताया कि काफी दिनों से मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने की ख्वाहिश थी, लेकिन व्यस्तता के चलते समय नहीं मिल पा रहा था। आज जाकर यह मौका मिला। मेरे लिए धनबाद की जनता की खुशहाली सर्वोपरि है। मां से भी यही प्रार्थना की है। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की सास सरोजनी देवी, मौसी सास पुष्पा सिंह, मौसेरे देवर हर्ष सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज कुमार सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.