Move to Jagran APP

झर‍िया व‍िधायक पूर्ण‍िमा स‍िंह ने अपराध‍ियों पर लगाम कसने के ल‍िए पुल‍िस पाकेट के अलावा इन बातों पर Dhanbad डीसी से की चर्चा

लगभग एक दर्जन समस्याओं को लेकर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। झरिया की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनके निराकरण के लिए उचित निर्णय लेने पर चर्चा हुई। अभी के माहौल में झरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होना बहुत जरूरी है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:04 PM (IST)
झर‍िया व‍िधायक पूर्ण‍िमा स‍िंह ने अपराध‍ियों पर लगाम कसने के ल‍िए पुल‍िस पाकेट के अलावा इन बातों पर Dhanbad डीसी से की चर्चा
झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: झरिया में ढेरों समस्याएं हैं। इनका निदान बेहद जरूरी है। लगभग एक दर्जन समस्याओं को लेकर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। झरिया की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनके निराकरण के लिए उचित निर्णय लेने पर चर्चा हुई। अभी के माहौल में झरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होना बहुत जरूरी है। इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है।

loksabha election banner

लोगों के पास धनबाद आने के सिवा दूसरा उपाय नहीं रहता है। बेलगड़िया में पुलिस पिकेट बनाने पर जोर दिया। यह भी कहा कि आबादी बढ़ने के साथ ही यहां आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। इन्हें रोकनाा जरूरी है। इसके लिए पुलिस पिकेट होना चाहिए। इसके अलावा झरिया में पेयजल की समस्या हमेशा बनी रहती है। एक बड़ी आबादी हर दूसरे दिन पानी की समस्या झेल रही है। विधायक ने बताया कि उपायुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई है। उम्मीद है कई समस्याओं का समाधान शीघ्र हो जाएगा।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  •  लिलोरीपथरा सहित विभिन्न अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों का विस्थापन।
  •  आरएसपी कालेज के निर्माण कार्य को गति देना।
  • झरिया के रैयतों को आनलाइन मालगुजारी रसीद उपलब्ध करवाना।
  • बैंक मोड़ झरिया चंदनकियारी (एनएच 218) पथ का कार्य प्रारंभ कराना।
  • पेयजल समस्या का निराकरण
  • झमाडा कर्मियों का नियमित वेतन भुगतान कराना।
  •  बेलगड़िया में पुलिस पिकेट का निर्माण।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.