ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन खड़ा करने में जुटा जदयू, बूथस्तर पर बनेगी कमेटी Dhanbad News
जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में जदयू संगठन मजबूती को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के बीच पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
चिरकुंडा, जेएनएन। कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, धनलाल दुबे, शंकर सिंह मौजूद थे। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया तथा जिला महासचिव पद पर विजय कुमार राय को मनोनित किया गया। इस मौके पर निरसा अंचल एग्यारकुंड प्रंखड कमेटी बनाई गई। जिसमें निरसा सह एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष के रूप में राजकुमार पांडेय व उपाध्यक्ष ललन पांडेय तथा महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष रूना देवी को मनोनीत किया गया।जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह ने कहा कि कमेटी बनने से संगठन मजबूत होगा। संगठन अब झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जोड़ेगी। वहीं जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में जदयू संगठन मजबूती को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के बीच पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। ग्रामीण लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। बूथस्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। बैठक में हरेंद्र कुमार मिश्रा, जगदीश यादव, भगवान यादव, उत्तम सिंह, आशीष कुमार मांझी, प्रदीप कुमार सिंह, भोला मल्लाह, विजय प्रताप सिंह, इरफान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।