Move to Jagran APP

सिंदरी में खत्म होने को आई इंतजार की घड़ी, शुक्रवार को सऊदी से आएगा जयप्रकाश का शव Dhanbad News

नाैकरी करने के लिए धनबाद जिले के सिंदरी के मनोहरटांड के 33 वर्षीय जयप्रकाश महतो 24 जून 2019 को अलकासिम (सऊदी अरब) गए। 28 दिसंबर को कारखाने में दुर्घटन के दाैरान मृत्यु हो गई।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 05:27 PM (IST)
सिंदरी में खत्म होने को आई इंतजार की घड़ी, शुक्रवार को सऊदी से आएगा जयप्रकाश का शव Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। सिंदरी के मनोहरटांड में 28 दिसंबर, 2020 से जयप्रकाश महतो के शव का इंतजार हो रहा था। शव सऊदी अरब में पड़ा था। अब इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है। महतो का शव शुक्रवार को रांची पहुंचेगा। इसके बाद मनोहरटांड लाया जाएगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को मेल पर दी है। उपायुक्त ने रांची से शव को धनबाद लाने की व्यवस्था की है। साथ ही दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग करने का भी आदेश दिया है। 

loksabha election banner

क्या है मामला 

नाैकरी करने के लिए धनबाद जिले के सिंदरी के मनोहरटांड के 33 वर्षीय जयप्रकाश महतो 24 जून, 2019 को अलकासिम (सऊदी अरब) गए। उन्होंने अलकासिम में सऊदी सर्विसेज फॉर इलेक्ट्रोमेकेनिक्स वर्कस कंपनी लिमिटेड में बताैर पाइप फीटर का शुरू किया। 28 दिसंबर, 2019 को कारखाने में एक दुर्घटना के दाैरान जयप्रकाश की माैत हो गई। वहां जयप्रकाश का माैसेरा भाई दिलीप कुमार काम करता था। दिलीप और भारतीय दूतावास ने जयप्रकाश के माैत की पुष्टि की। इसके बाद से ही परिजन जयप्रकाश के शव का इंतजार कर रहे थे। 

विधायक ने विदेश मंत्री को दी बधाई 

सऊदी अरब में जयप्रकाश की माैत की सूचना के बाद से ही सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो शव को भारत लाने के लिए लगातर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार से लेकर मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी हस्तक्षेप करने की मांग की थी। महतो ने शव लाने के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से की जा रही कार्यवाही का स्वागत किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.