विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रेय की राजनीति में जामताड़ा विधायक बने Rickshawala, दुमका सांसद का तंज-दम है तो यह कर दिखाएं

By MritunjayEdited By:
Published: Sun, 06 Mar 2022 10:56 AM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2022 11:24 AM (IST)

Jamtara News जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों और अजब-गजब कार्यों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक ...और पढ़ें

रिक्शा चलाते जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ( फोटो जागरण)।
रिक्शा चलाते जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा/ दुमका। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों और अजीब-गजब कामों के कारण हमेश चर्चे में रहते हैं। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर चर्चा में हैं। अबकी वह रिक्शावाला बनने के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों का श्रेय लेने के लिए वह रिक्शावाला बन गए। रिक्शा चलाते हुए जामताड़ा रेलवे ओवर ब्रिज को पार किया। और एक तरह से आरओबी का उद्घाटन कर दिया। उन्होंने आरओबी पर परिचालन शुरू करवा दिया। शनिवार की शाम चार बजे चंचला मंदिर के सामने ओवर ब्रिज पर विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और यहां रिक्शा चालक से फीता कटवाया। इस बीच मंदिर के पुजारी को बुलाकर नारियल फोड़ा गया और इसे आम लोगों केे लिए खोल दिया गया। इस दाैरान विधायक इरफान अंसारी खुद रिक्शा चलाते हुए रेलवे ओवर ब्रिज से होकर गुजरे। इसपर स्थानीय सांसद-दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने तंज कसा है। उन्होंने  कहा है-इरफान नाटक और ड्रामा करने में माहिर हैं। उन्हें राजनीति छोड़ ड्रामा कंपनी खोल लेना चाहिए। 

विधायक बोले, जनता के पुल का हमारी जनता ने किया उद्घाटन

विधायक अंसारी ने कहा कि यह आरओबी यहां की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी। स्थानीय सांसद बिजी रहते हैं। ऐसे में उनके पास यहां की जनता के लिए वक्त नहीं है। सांसद इसे अन्यथा ना लें, उन्हें जब विधिवत उद्घाटन करना हो आकर कर सकते हैं। कहा मैंने इस पुल का उद्घघाटन नहीं किया है। हमारे क्षेत्र की जनता ने किया है। यह जनता का और जनता के लिए बना पुल है। ऐसे में इसका उद्घाटन हमारी जनता ने कर दिया। इससे पूर्व उन्होंने रिक्शा चालक सपन बाउरी से फीता कटवाया और मां चंचला मंदिर के पुजारियों से नारियल फोड़वाकर ओवर ब्रिज पर आवाजाही शुरू करवाई।

सियासत नहीं यह जनता का अधिकार है

डा इरफान ने कहा कि विकास कार्यों पर सियासत नहीं होनी चाहिए। आखिर इस पुल के निर्माण पर राज्य सरकार ने भी तो पैसे खर्च किए हैं। पुल बन जाने के बाद इसका उपयोग करना हमारी जनता का अधिकार है। ऐसे में जनता बनने के बाद भी उद्घाटन के चक्कर में आम जनता की परेशानी को देखते हुए इसे चालू करने काम किया गया।

दम है तो बराकर नदी पर पुल बनवाकर दिखाएं

जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास आरओबी का निर्माण रेलवे ने किया है। इसके उद्घाटन की तैयारी पूर्व रेलवे की तरफ से की जा रही थी। उद्घाटन स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन के हाथों होता। इससे पहले ही कांग्रेस विधायक अंसारी ने रिक्शा चालक बन उद्घाटन कर डाला। इस पर सांसद सुनील सोरेन ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संताल और झारखंड के विकास के लिए काम कर रही है। इसी का परिणाम है जामताड़ा में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण। उन्होंने कहा है कि अगर इरफान अंसारी में सचमुच में विकास के प्रति गंभीर हैं तो बराकर नदी पर पुल बनवा कर दिखाएं। अंसारी कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस के समर्थन ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार चला रहे हैं। अंसारी के पिता फुरकान अंसारी भी जामताड़ा के विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री भी। जामताड़ा के विकास के लिए कुछ नहीं किया।