डिगवाडीह में धाíमक स्थल के बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द लिखने से तनाव
जामाडोबा : झरिया-सिदरी मुख्य मार्ग डिगवाडीह के पास एक धाíमक स्थल के बोर्ड पर असामाजिक तत्वों ने शनि
जामाडोबा : झरिया-सिदरी मुख्य मार्ग डिगवाडीह के पास एक धाíमक स्थल के बोर्ड पर असामाजिक तत्वों ने शनिवार की देर रात आपत्तिजनक शब्द लिखने से यहां के लोगों में तनाव छा गया। हालांकि जोड़ापोखर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। मामले में एक समुदाय के लोग सदर नईम के नेतृत्व में जोड़ापोखर थाना पहुंचे और शिकायत की। शिकायत में नईम ने कहा कि तीन युवक भगवा रंग से बोर्ड पर लिख रहे थे। लोगों को देख रंग व बांस फेंककर भाग गए। इसके बाद जोड़ापोखर पुलिस ने बोर्ड में लिखे आपत्तिजनक शब्द को मिटा दिया। इससे एक समुदाय के लोग पुलिस का विरोध कर असामाजिक तत्वों को पकड़ने की मांग करने लगे। जानकारी पाकर कांग्रेस के शमशेर आलम भी पहुंचे। लोगों ने पुलिस को बताया कि बगल के चबूतरा पर 10 से 12 युवक बैठे थे। सभी हमलोगों को देखकर भाग खड़े हुए। एक की पहचान सूरज के रूप में की। लोग सूरज पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूरज का कहना था कि हम रात में धनबाद के एक कार्यक्रम से आ रहे थे। हमें फंसाया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सूरज को छोड़ दिया।
..
बोर्ड पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्द को मिटाकर साफ कर दिया गया। लिखित शिकायत मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति सामान्य है।
- सत्यम कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी।