Move to Jagran APP

बाघमारा में गोली-बम चलवा रहे जलेश्वर: ढुलू

संवाद सहयोगी,महुदा: कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो अपने को स्व. विनोद बिहारी महतो का आदर्शवादी चेहरा दर्

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 08:28 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 08:28 PM (IST)
बाघमारा में गोली-बम चलवा रहे जलेश्वर: ढुलू
बाघमारा में गोली-बम चलवा रहे जलेश्वर: ढुलू

संवाद सहयोगी,महुदा: कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो अपने को स्व. विनोद बिहारी महतो का आदर्शवादी चेहरा दर्शा कर पूरे बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में गोली और बम चलवा रहे हैं। वे माफिया राज कायम करना चाहते हैं। राज्य सरकार का वे एजेंट के रूप में का काम कर रहे हैं। लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुकूल राज्य सरकार के खिलाफ 15 सितंबर से बाघमारा के हर गांव में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बातें बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय राधानगर महुदा में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बाघमारा क्षेत्र में लगभग 37 बार गोली व बम चला है, लेकिन सरकार और प्रशासन उन घटनाओं पर मौन है। जलेश्वर महतो ने भी आज तक प्रतिक्रिया नहीं दी। वे भी मौन साधे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जलेश्वर महतो की शह पर उनके गुर्गे घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन राज्य सरकार के आदेश पर मौन सहमति दे रही है। ढुलू महतो ने कहा कि अब बाघमारा की जनता इसके विरोध में एकजुट होकर खड़ी है। इस दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार, स्थानीय पूर्व विधायक व प्रशासन मेरी हत्या भी करवा सकती है। संभावित घटना की जवाबदेही हेमंत सरकार और प्रशासन की होगी। इसकी मामले से अपने पार्टी के प्रदेश से लेकर केंद्र तक के पार्टी नेताओं को अवगत करा दिए है। ढुलू ने कहा कि पूर्व विधायक जलेश्वर महतो का राजनैतिक अहंकार पिछले तीन बार चुनाव हारने के बाद भी नही टूटा है। अब जनता अगले चुनाव में भी पुन: एक बार जवाब देगी। 15 सितंबर से पूरे बाघमारा विधान सभा क्षेत्र के 500 से अधिक गांव एवं शहरों के लोग अपने अपने गली मोहल्ले में चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन कर हेमंत सरकार को जवाब देंगे।

loksabha election banner

जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, बच्चू राय, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, जीतन रवानी, मटुक मिश्रा, मुकुंद महतो, हिमांशु शेखर रवानी, अविनाश पाठक, अनेश महतो, विजय कुमार सिंह, समीर पांडेय, फेकन पांडेय, उगा कुमारी, अजय दास, अमित कालिदी, फुलचंद रवानी, घनश्याम महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.