IIT-ISM के कोर ब्रांच कंप्यूटर साइंस का क्रेज बरकरार, 19 छात्रों को जॉब ऑफर Dhanbad News
कंप्यूटर साइंस के बाद दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का जलवा रहा। सबसे अधिक 43 लाख 40 लाख तथा 35 लाख का पैकेज शामिल है।
धनबाद, जेएनएन। IIT-ISM के कोर ब्रांच कंप्यूटर साइंस का क्रेज पहले की तरह ही बरकरार है। कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन कंपनियों ने सबसे अधिक कंप्यूटर साइंस के 19 छात्रों को जॉब ऑफर दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक 21 छात्रों का चयन किया। इन सभी छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट ने 43 लाख का पैकेज ऑफर किया है। वहीं फोन पे ने चार तथा उड़ान ने एक छात्र को 40-40 लाख का पैकेज दिया है। जबकि सेल्सफोर्स ने तीन छात्रों को 35 लाख का पैकेज दिया है।
कंप्यूटर साइंस के बाद दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का जलवा रहा। सत्र 2019-20 की कैंपस प्रक्रिया रविवार सुबह शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट एक घंटे पहले से ही संस्थान के ईडीसी में जुट गए थे। जीरो डे पहुंची कंपनियों ने अपनी जरूरतों के मुताबिक प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू की। देर शाम तक आठ कंपनियों ने रिजल्ट जारी कर दिया। जिसमें 39 छात्रों का चयन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट के शुरुआत में पहुंची करीब 20 कंपनियां तीन तरह का पैकेज देंगी। सबसे अधिक 43 लाख, 40 लाख तथा 35 लाख का पैकेज शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक पैकेज दिया है। सोमवार को अन्य कंपनियां चयनित छात्रों और पैकेज की घोषणा करेंगी।
- पहले दिन कैंपस में 39 को मिला ऑफर
- माइक्रोसॉफ्ट-माइक्रोसॉफ्ट ने कुल 21 छात्रों का चयन किया। जिसमें पांच इलेक्ट्रिानिक्स इंजीनियरिंग, छह कंप्यूटर साइंस, चार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, दो मैथ एंड कंप्यूटिंग तथा एक पर्यावरण इंजीनियरिंग का छात्र शामिल है।
- एसआरआइबी रिसर्च प्रोफाइल - तीन छात्रों का चयन किया जिसमें एक कंप्यूटर साइंस तथा एक मैथ एंड कंप्यूटिंग
- फोन पे - ने चार छात्रों का चयन किया जिसमें तीन कंप्यूटर साइंस तथा एक पर्यावरण इंजीनियंरग
- मॉर्गन स्टेनले - ने दो छात्रों का चयन किया जिसमें एक कंप्यूटर साइंस तथा एक इलेक्ट्रिानिक्स इंजीनियरिंग
- गोल्डमेन सेच - ने दो का चयन किया जिसमें एक कंप्यूटर साइंस तथा एक इलेक्ट्रिानिक्स इंजीनियरिंग
- स्प्रीकंल - ने तीन कंप्यूटर साइंस के छात्रों का चयन किया।
- उड़ान - ने एक कंप्यूटर साइंस के छात्र का चयन किया।
- सेल्सफोर्स - ने त न कंप्यूटर साइंस के छात्रों का चयन किया।
आइएसएम के छात्र अपने ही संस्थान के छात्रों को देंगे जॉब ऑफरः आइआइटी आइएसएम के छात्र ही आइएसएम के छात्रों को जॉब का ऑफर देंगे। आइएसएम के छात्र डिबिर तिवारी, अपूर्व गुप्ता तथा पीयूष जैन ने 2010 में फिल्ड असिस्ट कंपनी की स्थापना सफायर हॉस्टर में की थी। आज कंपनी एक बेहतर मुकाम पर पहुंच गई है तो पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने संस्थान को पहली प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए उन्हें अपनी कंपनी में शामिल करने आइएसएम पहुंच गई है। कंपनी के संस्थापक पीयूष जैन ने बताया कि सेल्स फोर्स ऑटोमेशन प्लेटफार्म है जो बिक्री को कुशलतापूर्वक ट्रैक करता है और प्रतिबंधित करता है। उन्होंने बताया कि कंपनी बिसलेरी, टाटा, हल्दीराम, बाटा, जॉकी, विप्रो, रेमेंड सहित 350 से भी अधिक कंपनियों को सेवा दे रही है। पीयूष जैन ने बताया कि तीन दिसंबर को फिल्ड असिस्ट आइएसएम में कैंपस प्लेसमेंट करेगी जिसमें 15 छात्रों को आकर्षक पैकेज पर सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए चयन करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र होने के नाते पता है कि आइएसएम छात्रों में काफी क्षमता है।