विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC: झारखंड व बिहार को फिर मिलीं त्योहार स्पेशल ट्रेनें, धनबाद मंडल ने मांगा दो जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज

By Jagran NewsEdited By: Atul Singh
Published: Fri, 07 Oct 2022 02:11 PM (IST)

दुर्गापूजा के बाद अब दीवाली और छठ पर भी झारखंड बिहार और बंगाल को स्पेशल ट्रेनें मिली हैं। रेलवे ने ...और पढ़ें

दुर्गापूजा के बाद अब दीवाली और छठ पर भी झारखंड, बिहार और बंगाल को स्पेशल ट्रेनें मिली हैं।
दुर्गापूजा के बाद अब दीवाली और छठ पर भी झारखंड, बिहार और बंगाल को स्पेशल ट्रेनें मिली हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद : दुर्गापूजा के बाद अब दीवाली और छठ पर भी झारखंड, बिहार और बंगाल को स्पेशल ट्रेनें मिली हैं। रेलवे ने दानापुर से तिरुनेलवेली और तांबरम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। झारखंड के संताल वाले हिस्से के यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा। दानापुर से चलने वाली ट्रेन दोनों ओर से जसीडीह, आसनसोल होकर चलेंगी। इससे पहले हरिद्वार और अजमेर समेत दूसरे कई रूटों की ट्रेनें जसीडीह व आसनसोल रूट से चलाने की घोषणा हो चुकी हैं। दीवाली और छठ के दौरान भी उन ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। साथ ही दक्षिण भारत के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इधर धनबाद रेल मंडल ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर धनबाद गया रेल मार्ग के चौबे स्टेशन पर कोलकाता-जम्मूतवी और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव देने का प्रस्ताव पूर्व मध्य रेल मुख्यालय भेज कर ठहराव की अनुमति मांगी है। सीनियर डीसीएम ने मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा को भेजे गए प्रस्ताव में बताया है कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी ने छठ तक चौबे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की है।

दक्षिण भारत के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • 06190 तिरुनेलवेली-दानापुर स्पेशल 18 व 25 अक्टूबर को तिरुनेलवेली से अलसुबह 3:00 बजे खुलेगी और दोपहर 2:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • 06189 दानापुर-तिरुनेलवेली स्पेशल दानापुर से 21 अक्टूबर को चलेगी। दानापुर से शाम 6:50 पर रवाना होगी और 24 अक्टूबर को अलसुबह 4:20 पर तिरुनेलवेली पहुंचेगी।
  • 06187 दानापुर-तांबरम स्पेशल 28 अक्टूबर को चलेगी। दानापुर से शाम 6:50 पर रवाना होगी और दोपहर 2:45 पर तांबरम पहुंचेगी।

इन रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेन

  •  03169 कोलकाता-हरिद्वार पूजा स्पेशल आठ, 15, 22 व 29 अक्टूबर व पांच व 12 नवंबर को चलेगी। कोलकाता से हर रविवार को दिन 11:25 पर खुलेगी व दूसरे दिन शाम 6:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  •  03170 हरिद्वार -कोलकाता स्पेशल नौ, 16, 23 व 30 अक्टूबर व छह व 13 नवंबर को चलेगी। हरिद्वार से रात 8:30 पर खुलेगी और अलसुबह 3:35 पर कोलकाता पहुंचेगी।
  •  03125 कोलकाता -अजमेर स्पेशल 11, 18 व 25 अक्टूबर को चलेगी। कोलकाता से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 7:40 पर अजमेर पहुंचेगी।
  • 03126 अजमेर-कोलकाता स्पेशल 12, 19 व 26 अक्टूबर को चलेगी। अजमेर से रात 10 बजे खुलेगी और सुबह 5:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।