Move to Jagran APP

गिरिडीह से रांची के लिए चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस

गिरिडीह से रांची के लिए भविष्य में इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाशी जा सकती है। इस ट्रेन के चलने से गिरिडीह से रांची के बीच बड़ी आबादी को रेल सुविधा मिल जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST)
गिरिडीह से रांची के लिए चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस
गिरिडीह से रांची के लिए चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस

धनबाद : गिरिडीह से रांची के लिए भविष्य में इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाशी जा सकती है। इस ट्रेन के चलने से गिरिडीह से रांची के बीच बड़ी आबादी को रेल सुविधा मिल जाएगी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। गिरिडीह से रांची के बीच कोडरमा व हजारीबाग टाउन वाले रूट से इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने का सुझाव दिया गया है। अगर रेलवे ग्रीन सिग्नल दे देती है तो गिरिडीह के साथ-साथ कोडरमा व हजारीबाग टाउन के यात्रियों के लिए भी रांची पहुंचने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा।

loksabha election banner

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेल मंत्री को लिखे गए पत्र में जमुआ विधायक सह झारखंड विधानसभा सदाचार समिति के सभापति केदार हाजरा एवं गिरिडीह जिला चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला की ओर से दिए गए पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि झारखंड राज्य का निर्माण हुए 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी गिरिडीह वासियों को रांची जाने के लिए सीधी रेल सेवा की सुविधा अभी तक नहीं मिली है। गिरिडीह में स्टील,अभ्रक तथा अन्य खनिज उत्पादों का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है।भारत सरकार के कई प्रमुख उपक्रम सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड वगैरह भी यहां है। जैन धर्मावलंबियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ का मंदिर भी गिरिडीह जिले में ही आता है। जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। रेल सुविधा ना होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि जनहित में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.